जिला प्रधान बोले, कोई विवाद नहीं, प्रदेश अध्यक्ष बोली मेरी जानकारी में मामला नहीं है
सत्य खबर हरियाणा
Rohtak BJP controversy : रोहतक भाजपा में इन दोनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के जिला प्रधान रणबीर ढाका को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। हालांकि रोहतक भाजपा में यह कोई पहला मामला नहीं है लेकिन भाजपा के जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षद ने सोशल मीडिया पर लिखा है जिस दिन जिला प्रधान हटेंगे उसे दिन वह लड्डू बांटेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष और एक पार्षद के बीच विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया गया है कि यह वीडियो 21 जुलाई को रोहतक कांग्रेस भवन पर भाजपा के प्रदर्शन के दौरान का है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका ने वार्ड नंबर 7 से पार्षद कपिल नागपाल का हाथ पकड़कर उन्हें साइड कर दिया।
वीडियो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के साथ नारे लगाते हुए चल रहे पार्षद कपिल नागपाल के पास पीछे से जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका आते हैं। इसके बाद वह कपिल का हाथ पकड़कर उन्हें किनारे कर देते हैं।
प्रदर्शन के दौरान तो पार्षद कपिल नागपाल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जिला अध्यक्ष के खिलाफ लगातार पोस्ट करना शुरू कर दिया। 27 जुलाई को फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में कपिल नागपाल ने लिखा कि जिला अध्यक्ष के हटने पर मैं लड्डू बांटूंगा।
हालांकि, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका ने किसी भी विवाद से इनकार किया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि मेरी जानकारी में यह मामला नहीं है। मैं इसका पता करवाऊंगी।
भाजपा पार्षद कपिल नागपाल ने कहा, “मैंने 2004 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उस समय ढाका इनेलो में थे, फिर कांग्रेस में गए और जब भाजपा की सरकार बनी तो यहां मलाई खाने आ गए। मुझे भाजपा में 22 साल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी आज जिस वटवृक्ष के रूप में खड़ी है, उसमें हम जैसे कार्यकर्ताओं का योगदान है। जिस दिन आप पद से हटेंगे, उस दिन मैं लड्डू बांटूंगा।”
अपनी एक फेसबुक पोस्ट में कपिल नागपाल ने लिखा, “किसी के कद से उसकी औकात मत आंकिए, क्योंकि तूफान में बड़े-बड़े पेड़ उखड़ जाते हैं, लेकिन घास नहीं।”
कपिल ने लिखा, “मेरे सामने चार और पार्षद खड़े कर लो, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे पद की भूख नहीं है। जिस दिन कहोगे, मेरा इस्तीफा तैयार है। बात खत्म।”
21 जुलाई को रोहतक कांग्रेस भवन पर हुए भाजपा के प्रदर्शन के संयोजन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष की बजाय पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को सौंपी गई थी। प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले को रोहतक भाजपा संगठन में चल रही अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देखा गया था। इस बीच यह नया विवाद पार्टी में वर्तमान में सबसे ज्यादा चर्चा में है। कपिल नागपाल के सोशल मीडिया पर पोस्ट भी अच्छे खासे वायरल हो रहे हैं।
#RohtakBJP #FreshDispute #CouncilorStatement #PoliticalDrama #LadderDistribution #DistrictPresident #PoliticalTensions #BJPPolitics #HaryanaNews #CouncilorConflict #BJPLeadership #LocalPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #HaryanaUpdates #DisputeResolution #RigidStances #PoliticalStrategies #LaddusNeedChange #BJPDiscontent