डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार की कड़ी निगरानी

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

उधार पैसे देना बना जान का दुश्मन, एक ने की आत्महत्या, चार के खिलाफ मामला दर्ज

DAP Crisis and Black Marketing : पश्चिम एशिया में छाए युद्ध संकट को देखते हुए सरकार ने डीएपी और यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। किसानों को दी जाने डीएपी और यूरिया तथा अन्य उर्वरक की वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। कालाबाजारी नहीं हो इसके लिए नई प्रणाली में क्यूआर कोड और आधार सत्यापन को अनिवार्य किया जा रहा है।

हरियाणा में यह योजना उत्तर प्रदेश से सटे यमुना नगर तथा राजस्थान से सटे रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसके लिए किसानों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों खाद विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पहले इन जिलों को इसलिए चुनाव किया गया क्योंकि इन जिलों में डीएपी और यूरिया वितरण करने में शिकायत अधिक आ रही थी। दस्तावेज हरियाणा के किसानों के लगाकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में डीएपी यूरिया बेच दी जाती थी। प्रदेश सरकार यही व्यवस्था अगले चरण में पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी में है।

दीपेंद्र ने संसद में बताया कैसे मांगते थे छात्र इस्तीफा, ‘कुचु-पुचु इस्तीफा दे दो, आज हमारा जन्मदिन है।’

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय तथा कृषि एवं कल्याण ने फ्रेम वर्क फार फर्टिलाइजर सेल के नाम से नई डिजिटल खाद प्रणाली तैयार की है। इसी के तहत हरियाणा के तीन जिलों को चुना गया है। यह कदम युद्ध संकट के चलते उर्वरक का आयात प्रभावित होने के चलते किया गया है। इस युद्ध के कारण हरियाणा में वर्तमान में डीएपी और यूरिया की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

नई व्यवस्था आरंभ होने पर किसानों को पहले अपने मोबाइल एप के जरिए अग्रिम बुकिंग करनी होगी। किसान को अपनी फसल और जमीन की जानकारी दर्ज करनी होगी। बुकिंग पूरी होने पर किसान को क्यूआर कोड आधारित टोकन जारी होगा। जब किसान खाद लेने जाएगा तो डीलर पीओएस मशीन से क्यूआर कोड को स्कैन करेगा।

इसके बाद आधार कार्ड आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन होने पर ही खाद देगा। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहले ही यह कह चुके हैं कि कालाबाजारी रोकने के लिए नया सिस्टम अपनाया जा रहा है। इस योजना के लिए भी जल्द गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।

नौकरियों में पहले पर्ची खर्ची परिवारवाद और क्षेत्रवाद चलता था आज योग्यता चलती है : नायब सैनी

इस व्यवस्था से किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा और डीलर के पास मौजूदा स्टाक की रियल टाइम मानिटरिंग भी हो जाएगी। कोड स्कैन नहीं होने पर किसान को आईडी आधार नंबर और आवेदन नंबर के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नई व्यवस्था में यह विकल्प इसलिए दिया गया है कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

#HaryanaGovernment #BlackMarketingControl #DAPMonitoring #UreaRegulation #AgricultureIntegrity #FarmersFirst #FairFarming #HaryanaAgriculture #GovernmentAction #CropProtection #SustainableFarming #FarmersRights #AgriculturalReform #HaryanaNews #MarketTransparency #UreaSupply #DAPAvailability #FarmersSupport #HaryanaUpdates #AgriculturePolicy

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top