मंत्री राव नरबीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल, बोले हर चीज के पैसे लगते हैं

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Rao Narbeer Singh : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जिसमें एक कार्यकर्ता उनसे फोटो खींचने की बात कहता है तो मंत्री कहते हैं हर चीज के पैसे लगते हैं। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार का झज्जर का है।

भाजपा ने 27 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

शुक्रवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के बाद उद्योग मंत्री राव नरबीर जैसे ही सचिवालय से बाहर निकले, कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के पास खड़े हो गए। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां अपनी समस्या बताने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान एक कार्यकर्ता उनसे फोटो मांगने लगा।
कार्यकर्ता ने मंत्री से पूछा, सर, एक फोटो ले लूं।
मंत्री नरबीर बोले, क्यों ले ले।
इसके बाद कार्यकर्ता चुप खड़ा रहा तभी मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा, आजकल, हर चीज के पैसे लगते हैं।
इसके बाद जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगा तो राव नरबीर ने नाराज होकर ‘अरे हट’ कहकर पीछे हटने को कहा।

दूसरी घटना : पाइपलाइन की मांग लेकर पहुंचा कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर की हरियाणा और पंजाब की राज्यपालों से मुलाकात

इस घटनाक्रम के बाद एक अन्य घटना भी हुई। एक व्यक्ति पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर मंत्री के पास पहुंचा। व्यक्ति ने मंत्री राव नरबीर से कहा, गांव में पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन की जरूरत है।
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा, कौन सी लाइन, रेल लाइन या बिजली की लाइन? व्यक्ति ने कहा, पानी की निकासी की पाइपलाइन। अधिकारी को मामला बताया है।
मंत्री नरबीर सिंह बोले, फिर, मैं क्या करूं? व्यक्ति: बता दिया है, जी।

तीसरी घटना : मंत्री बोले- चिंता मत करो, काम हो जाएगा

मंत्री नरबीर के पास एक महिला भी शिकायत लेकर पहुंची। महिला ने मंत्री से कहा उसके साथ धोखा हुआ है। लंबे समय से अधिकारियों के यहां चक्कर काट रही है। इसके बाद मंत्री नरबीर ने कहा, आप चिंता मत करो, आपका काम हो जाएगा।
बता दें कि झज्जर के हसनपुर की जगपति नाम की ये महिला करीब तीन महीने पहले मंत्री श्याम सिंह का रास्ता रोक चुकी है। महिला का कहना है कि 2011 में उन्होंने झज्जर में एक 300 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। इसके लिए प्लॉट मालिक को साढ़े 7 लाख रुपए दिए थे। अब तक भी इस प्लाट की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अधिकारी विक्रेता पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। कई बार थाने-तहसील के चक्कर लगा चुके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में केंद्रीय राज्य मंत्री ने पढ़ाया प्रोटोकॉल का पाठ

#Haryana #Jhajjar #RaoNarbirSingh #ViralVideo #PoliticalCommentary #CostOfLiving #EconomicReality #GovernmentOfficials #PublicStatements #SocialMediaBuzz #TrendingNow #HaryanaPolitics #ViralContent #MinisterialRemarks #CurrentAffairs #PublicReaction #EconomicDiscussion #HaryanaNews #ViralMoments #PoliticalHumor

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top