भिवानी व पंचकूला में जिला परिवेदना समिति की बैठक में अधिकारियों पर गिरी गाज

Satyakhabarindia

पंचकूला में महिला थाना प्रभारी और एएसआई सस्पेंड, भिवानी में डाक विभाग के अधीक्षक को सस्पेंड किया गया

भिवानी में बैठक के दौरान बिजली गुल

सत्य खबर हरियाणा

Bhiwani and Panchkula District Grievances Meeting : भिवानी और पंचकूला में सोमवार को आयोजित जिला परिवेदना समिति की बैठक में बड़े फैसले किए गए। पंचकूला में महिला थाना प्रभारी और एक एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए जबकि भिवानी में डाक विभाग के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया।

दिग्विजय चौटाला दिल्ली में संसद मार्च में हुए शामिल

महिला थाना प्रभारी और एएसआई सस्पेंड

पंचकूला में दहेज उत्पीड़न के एक मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर महिला थाना की थाना प्रभारी (SHO) राजेश कुमारी और मामले की जांच अधिकारी एक एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोमवार को आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के मंत्री कृष्ण पंवार ने की।

बैठक के दौरान दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले की समीक्षा की गई, जिसमें जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई। इस पर मंत्री कृष्ण पंवार ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर ही दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने निलंबन के साथ-साथ दोनों अधिकारियों का मुख्यालय भौंडसी निर्धारित करने के भी आदेश दिए। बैठक में कृष्ण पंवार ने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान में कोताही बरतने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाठीचार्ज कर मासूम छात्रों को कुचलना लोकतंत्र की हत्या : अभय सिंह चौटाला

भिवानी में बैठक के बीच बिजली गुल

भिवानी शहर के पंचायत भवन में सोमवार को जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की चलती मासिक बैठक में बिजली अचानक चली गई। वहीं मोबाइल फोन की रोशनी में परिवाद सुने गए। हालांकि जल्दी ही लाइट वापस आ गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने की। बैठक में रखे जाने वाले परिवादों पर सुनवाई की गई। इस दौरान परिवादों के समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में कुल 13 परिवाद रखे गए। जिनमें तीन परिवाद पुराने और 10 परिवाद नए थे।

डाक विभाग के अधीक्षक सस्पेंड

जिंदल समूह तलाश रहा परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं विकसित करने की दिशा में संभावनाएं

बैठक में मंत्री ने डाक विभाग से सम्बंधित एक मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड किया। वहीं जांच के लिए इकनॉमिक सेल को एफआईआर दर्ज करने व जांच करने के आदेश दिए।

#Haryana #Bhiwani #Panchkula #DistrictGrievanceCommittee #GovernmentOfficials #Accountability #PublicService #CitizenEngagement #LocalGovernance #Transparency #CommunityIssues #AdministrativeReform #GrievanceRedressal #Leadership #PublicAccountability #CivicResponsibility #SocialJustice #PolicyChange #GovernmentOversight #CitizenRights

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top