केंद्र सरकार छात्रों को नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी को बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचल रही है : अभय चौटाला

Satyakhabarindia

बोले, यह घटना लोकतंत्र की हत्या और पुलिसिया फासीवाद का काला अध्याय

सत्य खबर हरियाणा

प्रदेशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक पर संसद में चर्चा, दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

Abhay Chautala : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बीजेपी सरकार द्वारा कराए गए अमानवीय लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने, पैलेट गन का इस्तेमाल, कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना की कड़ी निंदा की है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल शहीद; TRF ने ली जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल शहीद; TRF ने ली जिम्मेदारी

चौधरी अभय चौटाला ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र की हत्या और पुलिसिया फासीवाद का काला अध्याय है। छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बीजेपी सरकार ने उन्हें दुश्मन समझ कर बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। कील लगाई गई लाठियों से युवाओं को पीटना, आंसू गैस के गोले उनके चेहरों पर दागना, पैलेट गन से अंधाधुंध फायरिंग और लड़कियों के साथ शर्मनाक बर्ताव, यह सब निंदनीय, असभ्य और पूरी तरह असंवैधानिक है। निर्दोष और मासूम बच्चों को ऐसी निर्दयता से पीटते हुए देख कर किसी भी सभ्य आदमी का कलेजा मुँह को आ जाए। देश के इतिहास में बच्चों पर की गई ऐसी बर्बरता कभी नहीं देखी गई।

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी सरकार की यह क्रूरता युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। लड़कियों के कपड़े फाड़ने जैसा घृणित कृत्य किसी भी सभ्य समाज में कल्पना से परे है। यह सरकार छात्रों को नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी को बचाने के लिए लोकतंत्र को कुचल रही है। हम ऐसी बर्बरता को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इंडियन नेशनल लोकदल इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग करता है। दोषी पुलिस अधिकारियों और पीछे से निर्देश देने वाले मंत्रियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। हम सभी छात्रों के साथ खड़े हैं और उनकी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए हर संवैधानिक रास्ते पर संघर्ष करेंगे।

हरियाणा में 17.24 लाख परिवार आयुष्मान भारत योजना के दायरे में

#HaryanaPolitics #DemocracyMatters #AbhayChautala #StudentRights #GovernmentAccountability #PoliticalLeadership #PowerDynamics #YouthVoices #CivicEngagement #SocialJustice #PoliticalReform #VoiceOfThePeople #DemocraticValues #GovernmentTransparency #PoliticalAwareness #YouthEmpowerment #CrisisInDemocracy #PoliticalActivism #HaryanaYouth #StandForDemocracy

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top