बंगाल की खाड़ी में बनने वाला मानसून सिस्टम अब तक कमजोर, जिस कारण बारिश हो रही कम

Satyakhabarindia

मानसून टर्फ की दिशा बदलने से मौसम में आया है बड़ा बदलाव

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होगी। इन दो दिनों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में अच्छी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के 26 दिनों में प्रदेश में औसतन 126.3 एमएम बारिश होती है जबकि इस बार मानसून सीजन में अब तक 95.6 एमएम पानी ही बरसा है। यही नहीं प्रदेश के सिर्फ 7 जिलों में ही सामान्य और इससे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है जबकि बाकी सभी जिलों में मानसून कमजोर ही रहा है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार मानसून में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। बाढ़ वाले क्षेत्रों में सूखा और सूखे वाले क्षेत्र में बाढ़ आ रही है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले सिस्टम मानसून को मजबूत बनाते हैं लेकिन इस साल ये सिस्टम कम बन रहे हैं जिस कारण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून कमजोर बना हुआ है। मानसून टर्फ पहले उत्तर पश्चिमी राज्यों से होकर गुजरती थी जो अब कुछ वर्षों से पूर्वी राज्यों से मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान से होकर गुजर रही है। इससे मध्य प्रदेश, गुजरात व राजस्थान में बाढ़ और बिहार, झारखंड व उत्तर प्रदेश में सूखे की परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। पश्चिम विक्षोभ पहले शीत ऋतु में ज्यादा सक्रिय होते थे लेकिन अब साल भर सक्रिय होते हैं।

आज 27 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

ऐसा रहेगा मौसम

27 जुलाई रात को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान से गुजर रही मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली की ओर बढ़ सकती है। 27 जुलाई रात से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की बारिश हो सकती है। 28 से 30 जुलाई के दौरान उत्तरी जिलों में अति भारी बारिश और करनाल, पानीपत व सोनीपत में मूसलाधार बारिश की संभावना है। रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल सहित अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला में कहीं-कहीं अच्छी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

उमस से लोग हो रहे परेशान

दो से तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश नहीं होने के कारण तथा कई जिलों में धूप खिलने की वजह से लोगों का उमस से हाल बेहाल हो गया था। इससे लोगों को एक बार फिर से तेज गर्मी का अहसास हो रहा था और पसीनों से हाल बेहाल था, मगर आज शाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

28-29 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश

समाज की अनदेखी हुई तो प्रदेश स्तर पर होगा आंदोलन : अशोक बुवानीवाला

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को हरियाणा के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

9 जिलों में आज हो सकती है हल्की बारिश

27 जुलाई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस फरीदाबाद के बोपानी केंद्र पर रिकॉर्ड किया गया। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। इस दौरान अंबाला में अधिकतम तापमान 37.2, हिसार में 36.3, करनाल और कैथल में 34.8, रोहतक में 36.3, भिवानी में 37.0, चरखी दादरी में 35.6, फतेहाबाद में 33.5, गुरुग्राम और सोनीपत में 37.1, झज्जर में 35.7, जींद में 35.1, नूंह और यमुनानगर में 35.4 और पलवल में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

अश्लील कंटेंट मामले में अकेली पड़ी सपना को मिला वीर साहू का बल

प्रदेश की न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के नारनौल में सबसे कम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के फरीदाबाद के बोपानी में न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 28.3, हिसार में 27.2, करनाल में 26.7, रोहतक और सिरसा में 27.8, भिवानी में 25.5, चरखी दादरी में 27.3, फतेहाबाद में 27.0, गुरुग्राम में 25.6, झज्जर में 26.4, जींद और कैथल में 26.8, नूंह में 28.0, पलवल में 27.1, रेवाड़ी में 25.8, सोनीपत में 26.9 और यमुनानगर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

#Haryana #Monsoon2026 #BayOfBengal #ScantyRainfall #WeatherUpdate #RainfallTrends #MonsoonSystem #WeatherWatch #HaryanaWeather #ClimateChange #AgricultureImpact #MonsoonForecast #RegionalWeather #RainySeason #HaryanaRain #NatureLovers #WeatherNews #SeasonsChange #HaryanaAgriculture

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top