आज 27 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल

Satyakhabarindia

जानिए आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में

सत्य खबर ज्योतिष

Religious : विक्रम संवत् 2083, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि तदानुसार सोमवार, 27 जुलाई 2026। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। त्रयोदशी तिथि दोपहर 4:14 बजे तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। मूल नक्षत्र प्रातः 10:28 बजे तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग रात्रि 10:55 बजे तक उपरांत विष्कुम्भ योग का आरंभ। तैतिल करण दोपहर 4:14 बजे तक उपरांत गरज करण का आरंभ। सूर्य कर्क राशि में और चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय प्रातः 5:40 बजे। सूर्यास्त सायं 7:15 बजे।
चंद्रोदय सायं 6:00 बजे। चंद्रास्त अगले दिन तड़के 4:05 बजे (28 जुलाई)

आज का शुभ मुहूर्त

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला मानसून सिस्टम अब तक कमजोर, जिस कारण बारिश हो रही कम

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 3:55 से 4:41 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक।
अमृत काल : आज कोई नहीं है।

आज का अशुभ समय

राहुकाल : सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक।
गुलिक काल : दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक।
यमगंड : सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक।

आज का राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिए हल्के-फुल्के मज़े और खुशियों से भरा रहेगा, जैसे दिल बस घूमने और हंसने का बहाना ढूंढ रहा हो। किसी दोस्त की एक बात मन को थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर लेने से बेहतर है मुस्कुरा कर छोड़ देना। अगर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो माता-पिता की सलाह आपके लिए शुभ साबित होगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी तो पुराने गिले-शिकवे उठाने से बचें, वरना खुशी का माहौल बहस में बदल सकता है।

वृषभ : आज आपका दिन चमकने वाला है, खासकर सामाजिक क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और कोई नई पहचान या पद आपको मिल सकता है। ऑफिस में बॉस के साथ थोड़ी तकरार हो सकती है, लेकिन अगर आप अपने अहंकार को काबू में रखेंगे तो बात आसानी से संभल जाएगी। संतान की छोटी-सी इच्छा पूरी करके आपको सुकून मिलेगा। आप दिल से लोगों के लिए अच्छा सोचेंगे, भले ही कुछ लोग उसे समझ न पाएं।

समाज की अनदेखी हुई तो प्रदेश स्तर पर होगा आंदोलन : अशोक बुवानीवाला

मिथुन : आज कार्यक्षेत्र में कोई आपको भटकाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आंखें खुली रखें। पिताजी की कोई बात दिल को लग सकती है, लेकिन समय के साथ सब सामान्य हो जाएगा। कहीं घूमने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जो आगे आपके काम आएगी। आज धैर्य आपका सबसे बड़ा साथी है। मन में कुछ नया करने की चाह जागेगी और किसी नाराज़ अपने को मनाने की कोशिश आपको रिश्तों में फिर से मिठास देगी।

कर्क : आज का दिन खुशियों और हल्की जिम्मेदारियों का मेल लेकर आया है। परिवार में किसी की शादी तय होने की खबर माहौल को उत्सव में बदल देगी। अगर कोई कर्ज था तो उसे चुकाने का रास्ता भी मिल सकता है। खुद के लिए कुछ खरीदारी करने का मन करेगा, लेकिन खर्च करते समय संतुलन बनाए रखना जरूरी है। भाग्य आपका साथ देगा और आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत भी मिलेंगे।

सिंह : आज दिन भागदौड़ से भरा रहेगा, जैसे हर काम आपको एक साथ पुकार रहा हो। थोड़ी बेचैनी और जल्दबाजी आपको परेशान कर सकती है, इसलिए खुद को शांत रखना जरूरी है। माताजी की सलाह आज आपके लिए सही दिशा दिखा सकती है। पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा और एक पुरानी गलती आपको एक नया सबक सिखा जाएगी।

कन्या : आज का दिन आपके लिए हल्के-फुल्के मज़े और खुशियों से भरा रहेगा, जैसे दिल बस घूमने और हंसने का बहाना ढूंढ रहा हो। किसी दोस्त की एक बात मन को थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर लेने से बेहतर है मुस्कुरा कर छोड़ देना। अगर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो माता-पिता की सलाह आपके लिए शुभ साबित होगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी तो पुराने गिले-शिकवे उठाने से बचें, वरना खुशी का माहौल बहस में बदल सकता है।

तुला : आज संतुलन और बातचीत से काम बनेंगे। ऑफिस में टीमवर्क से टारगेट पूरा होगा। बॉस आपकी राय मांग सकते हैं। पार्टनरशिप बिजनेस में फायदा संभव। पैसे के मामले में बजट बनाकर चलें, फिजूल खर्च से बचें। कोई रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है। लव लाइफ में पार्टनर से मन की बात शेयर करें, गलतफहमी दूर होगी। सिंगल लोगों की दोस्त के जरिए मुलाकात हो सकती है। सेहत में कमर दर्द और थकान से बचें।

वृश्चिक : आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जो आपके चेहरे पर संतोष की मुस्कान लाएंगे। हालांकि किसी सहकर्मी की बात आपको परेशान कर सकती है। आपका साहस और धैर्य आज आपको मजबूत बनाएगा। संतान की ओर से मिलने वाली खुशखबरी दिल को खुश कर देगी। घर में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने का मन करेगा और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अच्छा मौका भी हाथ लग सकता है।

अश्लील कंटेंट मामले में अकेली पड़ी सपना को मिला वीर साहू का बल

धनु : आज आपके जीवन में सुविधाओं और आराम का स्तर बढ़ेगा। पिताजी किसी बात को लेकर आपसे नाराज़ हो सकते हैं, लेकिन स्थिति संभल जाएगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे, फिर भी आप लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नए-नए आइडिया आपके दिमाग में आएंगे और अगर आप उन्हें तुरंत अपनाते हैं तो फायदा जरूर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने फैसले खुद लेने चाहिए।

मकर : आज का दिन शांत और सामान्य रहेगा, लेकिन आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। पिताजी की कोई बात दिल को लग सकती है, लेकिन भाई-बहनों का साथ आपको संतुलन देगा। सिंगल लोगों को अपने साथी की याद सताएगी, लेकिन भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला आगे पछतावा दे सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेना ही आज की सबसे बड़ी सीख है।

कुंभ : आज बिजनेस में थोड़ा सतर्क रहने का दिन है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। पार्टनरशिप में भी धोखे की संभावना है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। सेहत को लेकर कुछ जरूरी जांच करानी पड़ सकती है। अगर घूमने का प्लान है तो माताजी की सलाह लेना आपके लिए शुभ रहेगा। सावधानी ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

मीन : आज आपके अंदर कुछ नया करने का जोश उमड़ेगा, लेकिन इसी उत्साह में जल्दबाजी भी हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना भी आज साकार हो सकता है। आसपास के लोगों से मिली सलाह आपके काम आएगी। कहीं घूमने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी।

#TodaysPanchang #Horoscope #Astrology #IndianAstrology #PanchangDaily #DailyHoroscope #ZodiacSign #HoroscopeReading #CelestialGuidance #AstrologicalInsights #Tarot #SpiritualAwakening #CosmicEnergy #AstrologyToday #FortuneTelling #Astrologer #StarAlignment #PlanetaryInfluence

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top