Haryana News: हरियाणा में युवाओं की बल्ले-बल्ले, हिसार एयरपोर्ट के पास मिलेगी नौकरी, सैनी सरकार बना रही ये प्लान

Satyakhabarindia

Haryana News:  हरियाणा के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले यानी 14 अप्रैल को हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। वहीं अब सैनी सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एयरपोर्ट के करीब लगभग 3 हजार एकड़ में औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) स्थापित करेगी। इस पर करीब 4,680 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इस आईएमसी को हरियाणा सरकार और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NICDC) के सहयोग से विकसित किया जाएगा। यह जानकारी CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में दी गई।

पेपर लीक के खिलाफ करेंसी एक्ट की तर्ज पर सख्त कानून बनाए सरकार : दुष्यंत चौटाला

खबरों की मानें, तो बैठक में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट के विकसित होने से लगभग 32 हजार करोड़ रुपये के निवेश आने की संभावना है और 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

सीएम सैनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा के नाम पर साइबर ठगी, अलवर से दो गिरफ्तार

खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री ने बैठक में इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि इस आईएमसी में भारतीय कंपनिों के साथ विदेशी कंपनियों को भी निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार में चिन्हित 7200 एकड़ में से करीब 4212 एकड़ में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट है और करीब 2988 एकड़ में IMC स्थापित की जाएगी। एयरपोर्ट के नजदीक होने से उद्योगों को बहुत बड़ा लाभ मिल सकेगा।

छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संघर्ष रहेगा जारी : राव नरेंद्र सिंह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top