भाइयों ने की थी पवन की हत्या बाद में पुलिस को बता दिया था बाइक के सामने कुत्ता आने से गिरने से लगी चोटों से हुई मौत

Satyakhabarindia

जींद जिले के गांव सिंघाना के पवन की मौत भाई के सामने कुत्ता आने से लगी चोटों के कारण नहीं बल्कि उसके सगे भाइयों सतवीर व राजेश द्वारा मारपीट करने से लगी चोटों के कारण हुई थी। इस मामले में सफीदों सदर थाना पुलिस ने पवन की मौत के 23 दिन बाद हत्या के आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जींद पुलिस की बड़ी सफलता, 11 करोड़ की हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में मृतक पवन की पत्नी शुक्रमा ने पुलिस को भी शिकायत में कहा है कि उसके पति पवन 10 अक्टूबर को अपने गांव में शाम को लगभग 7:00 बजे बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर गया था और उसके बाद वहां उसका देवर सतबीर पहुंच गया। जब पवन घर पहुंचा तो उसके बाद सतबीर और राजेश ने उसके पति के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया जिससे पवन को काफी छोटे आई फिर आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया और महिला की सास सतो ने उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में पवन को रोहतक पीजीआई ले जाया गया जहां 26 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली थी और उसके बाद उसने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि महिला 2 अगस्त को अपने मायके गई थी और उसके बाद जब 15 अक्टूबर को वह अपने पति के पास पीजीआई पहुंची तो उसके पति ने उसे बताया कि उसके साथ राजेश और सतबीर ने मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने जब 27 अक्टूबर को रुक्के में लिखे फोन पर संपर्क किया तो उसे पता चला कि पवन की मौत उसकी बाइक के सामने कुत्ता आने से गिरने से लगी चोटों के कारण हुई है।

3 करोड़ से ज्यादा की लूट के आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर किया भगाने का प्रयास, मुठभेड़ में घायल

सफीदों सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति की मौत के लिए जिम्मेदार महिला के दो देवरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करनाल के हर्ष एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे एडीजीपी संजय कुमार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top