हरियाणा

किसानो की दिल्ली में महापंचायत आज, जानिए क्या है किसानो और पुलिस की तैयारी

Mahapanchayat of farmers in Delhi today, know what is the preparation of farmers and police

सत्य खबर,अंबाला । संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर चल रहे किसान आंदोलन का आज (14 मार्च) 31वां दिन है। सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए हजारों किसान हरियाणा-पंजाब के शंभू-खनौरी के साथ डबवाली बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

इन मोर्चा ने हरियाणा-पंजाब समेत अन्य राज्यों में युवा दिवंगत किसान शुभकरण के गांव से अस्थियों का कलश लाकर कलश यात्रा निकालने का ऐलान किया है। साथ ही आह्वान किया है कि 22 मार्च को हिसार और 31 मार्च को अंबाला की मोहड़ा अनाज मंडी में शहीदी समागम का आयोजन किया जाएगा।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दिल्ली में आज महापंचायत

इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रेसिडेंट अमरदीप सिंह मोहड़ी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘किसान-मजदूर महापंचायत’ होने जा रही है। इसमें देशभर से 400 से अधिक संगठन हिस्सा लेंगे।

दिल्ली पुलिस-प्रशासन ने ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करने की अनुमति दे दी है। पुलिस ने कहा है कि कड़ी शर्तों के साथ रामलीला मैदान में महापंचायत की इजाजत दी गई है। महापंचायत में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button