सत्य खबर ,करनाल ।
Major robbery in factory करनाल में मेरठ रोड पर स्थित हरी संस फैक्ट्री में मजदूरों को बंधक बनाकर 15 हथियारबंद बदमाशों ने 25 से 30 लाख की लूट को अंजाम दिया। आरोपी करीब 4 घंटे तक फैक्ट्री के अंदर रहे। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में इस लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर स्थित हरी संस फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर बनाए जाते हैं। इसमें देर रात करीब 1 बजे दीवार फांद कर 15 बदमाश घुस गए और वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री के ऊपर वाले कमरे में बंधक बना लिया। सभी कर्मचारियों के हाथ बांध दिए।
कर्मचारियों ने बताया कि रात को करीब 5 लोग फैक्ट्री के अंदर थे। इस दौरान करीब 1 बजे 15 बदमाश फैक्ट्री के अंदर आए। सबसे पहले गेट पर बैठे गार्ड के साथ मारपीट की और फिर उसे फैक्ट्री में बने ऊपर के कमरे में लेक गए। इसके बाद फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों से फोन लेकर उन्हें ऊपर वाले कमरे में ले गए। सभी के रस्सी से हाथ बांध दिए और बंदूक तान दी।
फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बताया कि सभी बदमाशों के पास पिस्तौल, चाकू व अन्य हथियार थे। बदमाश करीब 4 घंटे तक फैक्ट्री में रहे। रात भर फैक्ट्री से बदमाशों ने कॉपर की तारों सहित अन्य सामान को गोदाम का शटर तोड़कर बाहर निकाला। बाद में बदमाशों ने ऑफिस का शीशे का दरवाजा तोड़ा, वहां पर सामान चेक किया। यहीं नहीं बदमाशों ने जाते वक्त सभी बंधक कर्मचारियों की जेब से पैसे निकाल लिए।
also read:
पानीपत में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जानिए क्या-क्या कार्यक्रम हुए
हुड्डा बोले बीजेपी और जेजेपी को पटकनी देने का मन बना चुकी है जनता, कांग्रेस की सरकार बनना तय
सुबह जब बदमाश वहां से चले गए तो कर्मचारियों ने एक दूसरे के हाथ पर बंधी रस्सी को मुंह से खोला। जिसके बाद लूट की सूचना फैक्ट्री के मालिक विकाश आरोड़ा को दी। सूचना के बाद मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर बाद पता चला की यह एरिया मधुबन थाना में आता है। इसके बाद मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
लूट की सूचना के बाद पुलिस की FSL और CIA की टीमों को मौके पर बुलाया गया। FSL और CIA टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।
मौके पर पहुंचे मधुबन थाना के SHO तरसेम कंबोज ने बताया कि अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। CCTV में कैंटर से सामान लेकर जाते हुए आरोपी दिख रहे हैं। करीब 10 से 15 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। Major robbery in factory
Scrap aluminium pricing trends Scrap aluminium rejuvenation Ferrous metal recovery