Make India number one will be launched under the tricolor on 7th September: Dr. Sushil Gupta
सत्य खबर, चंडीगढ़
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई आम आदमी पार्टी लड़ रही है। आजादी की दूसरी लड़ाई देश को विकसित राष्ट्र बनाने की है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। वे सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 सितंबर को हिसार से मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत कर रहे हैं। इसके तहत तिरंगे के नीचे देश और प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए एक मूवमेंट की शुरुआत होगी। इसमें प्रदेश के कोने कोने से युवा पहुंचेंगे। उनके साथ संवाद किया जाएगा। इसके बाद पूरे देश में मेक इंडिया नंबर वन को लेकर मुहिम चलेगी और पहुंचेगी।Make India number one will be launched under the tricolor on 7th September: Dr. Sushil Gupta
प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि एक तरफ दिल्ली मॉडल है जहां स्कूल अच्छे हैं, अस्पताल अच्छे है, महिलाओं को सम्मान है। युवाओं को रोजगार है। वहीं दूसरी तरफ आज हरियाणा भ्रष्टाचार में नंबर वन है । आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। आज हरियाणा अपराध में नंबर वन है। इन सब समस्याओं को खत्म करने के लिए हरियाणा को नंबर वन बनाने के लिए दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत करेंगे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के स्कूलों को नंबर वन बनाएंगे, अस्पतालों को नंबर वन बनाएंगे। युवाओं को रोजगार देंगे। किसानों की आय बढ़ाएंगे, महिलाओं को बराबरी का हक देंगे। तभी तो प्रदेश और देश नंबर वन बनेगा।Make India number one will be launched under the tricolor on 7th September: Dr. Sushil Gupta
Also checkout;
उन्होंने कहा कि पहले देश में परिवारवाद था, अब मित्रवाद है। पहले एक ही परिवार को आगे बढ़ाने की बात की जाती थी। एक ही परिवार का घर भरने की बात होती थी। अब अपने मित्रों को आगे बढ़ाने की बात की जारी है। उन्होंने कहा कि आदमपुर से 8 सितंबर को परिवारवाद और मित्रवाद को खत्म करने की शुरुआत आम आदमी पार्टी करेगी। तिरंगे के नीचे पूरे प्रदेश से आई जनता राष्ट्रवाद की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी।
Also read:.*कुरुक्षेत्र में तीन युवकों पर चलाई गई गोलियां*
Also read:
*कांग्रेस चली आप की राह,गुजरात में राहुल गांधी ने किया लोगों से यह चीजें मुफ्त देने का वादा*
देश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन मोदी जी के मित्र तरक्की कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी राष्ट्रवाद की आवाज को बुलंद कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य देश को नंबर वन बनाना है। इसकी शुरुआत हिसार से की जा रही है। हरियाणा की धरती से देश को नंबर वन बनाने की शुरुआत होगी। Make India number one will be launched under the tricolor on 7th September: Dr. Sushil Gupta
उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देश को नंबर वन बनाने का प्रण लिया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी नॉर्थ जोन संयोजक चित्रा सरवारा, नॉर्थ जोन सचिव योगेश्वर शर्मा और वरिष्ठ नेता सरदार मक्खन सिंह लबाना मौजूद रहे।
Scrap aluminium resource management Scrap aluminium sorting Scrap metal reclamation and recovery