Bullets fired on three youths in Kurukshetra
सत्य खबर, कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र में रविवार रात को बाइक सवार 3 युवकों की हत्या का प्रयास किया गया। कार सवारों ने सरकारी अस्पताल के पास पहले तो उनको गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। इसमें किसी तरह युवक बच कर भागे तो उन पर गोली चलाई गई। वारदात में एक युवक संदीप घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की।Bullets fired on three youths in Kurukshetra
रविवार देर रात को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया, जब सरकारी अस्पताल के समीप कार सवार दबंगों ने बाइक को टक्कर मारकर बाइक सवार 3 युवकों को कुचलने का प्रयास किया। असफल रहने पर फायर कर दिया। वहीं एक बाइक सवार ने बचने के लिए सरकारी अस्पताल के लेडीज टॉयलेट में शरण ली तो बदमाश वहां भी पहुंच गए और उस पर गोली चला दी। युवक इससे जख़्मी हो गया। गोली चलने की आवाज से अस्पताल में भी हड़कंप मच गया।Bullets fired on three youths in Kurukshetra
Also read:
*दिल्ली शराब घोटाले में बीजेपी का स्टिंग ऑपरेशन, जाने क्या है इसमें*
Also read:
*झारखंड में सीएम सोरेन ने हासिल किया इतने विधायकों के समर्थन से विश्वास मत*
Also read:
प्रत्यक्षदर्शी रमेश ने बताया कि कार सवार बाइक सवार की जान के दुश्मन बने थे। सबसे पहले आरोपियों ने बाइक में टक्कर मारी। उनका इरादा उसे कुचल कर मारने का था। फिर उस पर गोली चलाई। इसमें वह बाल बाल बच गया।जान बचाने के लए युवक अस्पताल में घुस गया। बदमाशों ने उसका वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और अंदर घुस कर टॉयलेट में छिपे संदीप नाम के युवक को टारगेट कर गोली चलाई। इसके बाद वे फरार हो गए।Bullets fired on three youths in Kurukshetra
वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि संदीप और उसके 2 साथी पिहोवा की तरफ से कुरुक्षेत्र मोहन नगर अपने घर जा रहे थे। सरकारी हॉस्पिटल के सामने उनको कार सवार कुछ लोगों ने कुचलने की कोशिश की। कुचलने मे असफल रहे तो उनके ऊपर फायर कर दिए। इसमें संदीप घायल हो गया। हालांकि संदीप को कोई भी गोली नहीं लगी है।Bullets fired on three youths in Kurukshetra
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले पीपली के भगवान नगर में इनका झगड़ा हुआ था। वारदात को उस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हमलावर कौन थे, पुलिस जांच कर रही है। हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे, उसके बाद ही हमलावरों की पहचान संभव है।
Scrap aluminium collection Aluminium scrap continuous improvement Metal reclamation facility