सत्यखबर, चंडीगढ़।
Mercury dips to minus in Haryana सर्दी के तीसरे दौर में हरियाणा में पारा माइनस में पहुंच गया है। हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबाला को छोड़कर अन्य 21 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। इन जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में -1.4 डिग्री औसत गिरावट देखी गई है।
हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद के साथ ही महेंद्रगढ़ का पारा -0.4 रिकॉर्ड किया गया है। राज्य की औद्योगिक नगर गुरुग्राम की रातें शिमला से ठंडी दर्ज की गई हैं। यहां का न्यूनतम पारा 0.1 रिकॉर्ड किया गया है। हिसार जिले का 0.8, सोनीपत के जगदीशपुर में 1.4, मेवात का 1.6, कैथल का 1.4, सिरसा का 1.5 पारा रिकॉर्ड किया गया है।
also read:
घोड़ी चढ़ने से पहले भाग गया दूल्हा, जानिए कहां का है मामला
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज और कल मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार दो दिन हरियाणा में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी। रात के तापमान में और गिरावट आएगी। इससे कुछ जिलों में पारा जमने की भी संभावना बनी हुई है।
ठंड का कई सालों का टूटा रिकार्ड
हिसार के बालसंमद का तापमान माइनस में जाने से यहां ठंड का कई सालों का रिकार्ड टूटा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बीते 12 सालों से 15 जनवरी को माइनस में तापमान कभी नहीं ही पहुंचा है। लेकिन इस वर्ष जनवरी माह में ऐसा हुआ है। बता दें कि 6 जनवरी 2013 को माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था, वहीं 9 जनवरी 2013 को माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
Scrap aluminium marketing Aluminium scrap estate Scrap metal waste
Scrap metal recovery services Ferrous material compliance Iron reclamation and repurposing center
Ferrous material trade restrictions, Iron waste reprocessing center, Metal waste disassembling