ताजा समाचार

अशोक तंवर के भाजपा में आने पर सांसद सुनीता दुग्गल ने खोला मोर्चा

सत्य खबर, चंडीगढ़।
सिरसा से भाजपा की लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने नई दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मंगलवार को नई दिल्ली में हुई यह मुलाकात कई मायनों में खास है।

कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में सिरसा से सुनीता दुग्गल की टिकट कटने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अशोक तंवर कई दिनों से भाजपा जॉइन करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई
Robert Francis Provost: पहली बार अमेरिका से पोप का चुनाव! रॉबर्ट फ्रांसिस प्रवोस्ट बने पोप लियो पीएम मोदी ने दी बधाई

उनके अलावा सिरसा लोकसभा हलके में पूर्व आईपीएस अधिकारी वी. कामराज ने भी अपना जनसंपर्क अभियान चला रखा है। कामराज इस बार यहां से भाजपा टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। इन तमाम चर्चाओं के बीच मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल भी अपनी सीट बचाने के लिए एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बिप्लब देब से हुई मुलाकात भी इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।

कहा जा रहा है कि सुनीता दुग्गल ने बिप्लव देव से मिलकर आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर की भाजपा में एंट्री को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया। हालांकि किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। सिरसा संसदीय क्षेत्र में इन दिनों पूर्व आईपीएस अधिकारी वी. कामराज खासे एक्टिव हैं। वह लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा टिकट के दावेदार हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के कैंपेन कमेटी के चेयरमैन अशोक तंवर के भी भाजपा जॉइन करने की चर्चा है। तंवर की हरियाणा सीएम मनोहर लाल से मीटिंग भी हो चुकी है। यदि तंवर भाजपा में आते हैं तो पार्टी उन्हें सिरसा से टिकट दे सकती है। तंवर 2009 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी के टिकट पर यहां से लोकसभा सांसद रहे।

Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
Punjab News: एयर रेड सायरन और बंद स्कूल! पंजाब में बढ़ते खतरे के बीच लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

Back to top button