सत्य खबर, नई दिल्ली।Muslim side refuses to give keys to basement in Gyanvapi survey.
ज्ञानवापी परिसर में शनिवार को दूसरे दिन भी एएसआई टीम ने सर्वे किया। इस दौरान मुस्लिम पक्ष के साथ टीम मस्जिद परिसर के अंदर गई और वहां मौजूद चीजों की जानकारी इकट्ठा की। वहीं जब टीम ने तहखाना खोलने की बात कही, तो मुस्लिम पक्ष ने उससे इनकार कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम ने मुस्लिम पक्ष से तहखाने की चाभी मांगी थी, जिस पर उनकी ओर इनकार कर दिया गया। हालांकि परिसर में अन्य जगहों पर सर्वे किया गया। मुस्लिम पक्ष के इस कदम पर हिंदू पक्ष ने आपत्ति जताई है।
वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज अहमद ने इस मुद्दे पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि हम तहखाने की चाबी क्यों दें उनको, जहां खोलना है, वो खोल लेंगे? उन्होंने ये भी कहा कि मुस्लिम पक्ष कोर्ट के फैसले का सम्मान करता है। वो एएसआई की टीम का पूरा सहयोग कर रहा है। शुक्रवार को भी हुआ था ऐसा इससे पहले शुक्रवार को भी टीम ने वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे किया था। बीते दिन भी तहखाने की चाबी मांगी गई थी, लेकिन वो एएसआई की टीम को नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक तहखाने के पास गंदगी और मलबा काफी ज्यादा जमा हो गया है। ऐसे में उसकी नपाई नहीं हो पाई। पहले तहखाना खोलकर उसको साफ किया जाएगा। फिरवहां पर सर्वे होगा। आज क्या-क्या हुआ? एएसआई की टीम ने आज (5 अगस्त) को कुल 7 घंटे सर्वे किया। जिसके तहत परिसर की अंदर और बाहरी हर जगह की वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी की गई। वहां पर जो त्रिशूल, स्वास्तिक, घंटी आदि जैसी आकृतियां हैं, उसकी भी फोटो लेकर डिटेल वीडियो बनाया गया।
Also Read:हरियाणा में सीईटी की परीक्षा का रास्ता साफ,जानिए कब होगी