सत्य खबर, करनाल। Nasir-Junaid murder case update
नासिर-जुनैद हत्याकांड में करनाल के रहने वाले किशोर और शशिकांत शर्मा भी शामिल है। बीती शाम राजस्थान पुलिस द्वारा 8 आरोपियों के नामों का खुलासा किया गया था। इससे पहले घरौंडा थाना में राजस्थान पुलिस की टीम ने SP गंगाराम पूनिया से मीटिंग की थी। मीटिंग के दौरान मीडिया ने जब SP से जब सवाल किया कि राजस्थान पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के सिलसिले में करनाल पहुंची है तो SP ने इस बात काे सिरे से नकार दिया था।
फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। बुधवार दोपहर को SP गंगाराम पूनिया पुलिस टीमों के साथ मूनक में शशिकांत शर्मा के घर पहुंचे थे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापामारी कर रही है।
also read:
दिल्ली का मेयर व डिप्टी मेयर का पद आया आपके हाथ, जानिए कौन बने
मुनक गौशाला का प्रधान है शशिकांत
शशिकांत मुनक का रहने वाला है। वह गांव की गौशाला का प्रधान भी है। बताया गया है कि शशिकांत की आमदनी का कोई साधन नहीं है। उसके पिता ही उसके बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। मुनक गौशाला में करीब 700 गोवंश हैं और प्रधान शशिकांत अकेला ही गौशाला को चला रहा था। फरार होने के चलते पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।
नाई की दुकान चलाता है किशोर
आरोपी किशोर भी गोरक्षक बताया जा रहा है, लेकिन यह किस गोरक्षा दल के साथ जुड़कर काम कर रहा था इसका खुलासा नहीं हो पाया है। किशोर 12वीं तक पढ़ा हुआ है और उसके पिता का नाम प्रदीप है। किशोर घर का इकलौता लड़का है। किशोर गोरक्षा की गतिविधियों में काफी सक्रिय है। किशोर की घरौंडा के तकिया मार्केट में सैलून दुकान है। बताया गया है कि पुलिस किशोर के घर भी पहुंची थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। Nasir-Junaid murder case update
Aluminium scrap reduction strategies Aluminium heat sink scrap recycling Scrap metal inventory