सत्य खबर, इंडिया
सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के तकरीबन 15 दिन बाद हनीमून मनाने दुबई गए हैं। दोनों ने मुंबई एयरपोर्ट से लेकर दुबई के होटल तक के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
नेहा ने मुंबई एयरपोर्ट पर कॉफी पीते हुए अपनी फोटो शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने दुबई के पलाजो वर्साचे होटल का वो कमरा भी दिखाया जहां वो स्टे कर रही हैं। कमरे को फूलों से सजाया गया है।
इससे पहले 4 नवंबर को दोनों ने शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। नेहा ने फोटो शेयर की थी जिसमें वह रेड सूट में दिखाई दे रही थीं। वहीं रोहनप्रीत वाइट शेरवानी और शॉल में हैंडसम दिख रहे थे।
24 अक्टूबर को हुई थी शादी
नेहा-रोहनप्रीत की शादी 24 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी। शादी की रस्में जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत भी दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में हुई थीं जिसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद दो रिसेप्शन हुए थे। पहला रिसेप्शन रोहनप्रीत के घर पर चंडीगढ़ में हुआ था जबकि दूसरा रिसेप्शन मुंबई में रखा गया था।
Scrap Copper collection Copper alloy composition analysis Sustainable scrap metal operations
Recycling center for Copper cable scrap, Metal scrap compaction, Copper scrap management solutions