सत्य खबर , हरियाणा.Noor wrestling is going on in the Assembly, the government should solve the problems of the people – Jaihind
हरियाणा विधानसभा के चल रहे सत्र को लेकर नवीन जयहिंद ने सरकार को घेरा | उन्होंने किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं मिलने पर कहा कि न तो तो खुद नैना चौटाला की चल रही है और न ही उनके चाचा रणजीत सिंह चौटाला व् उनके बेटे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की चल रही है | जनता को बताये की आखिर सरकार में चल किसकी रही है , कौन जनता की समस्याओं का समाधान करेगा |
वही नवीन जयहिंद ने जनता की समस्याओं पर बात करते हुए कहा कि आज हमारे बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान है |आज हजारों ऐसे बुजुर्ग है जिन्हें इस पेंशन की जरूरत है और इनकी पेंशन काट दी गई |एक बुजुर्ग को न तो कागज कार्यवाही समझ आती है और न ही वो इतना सक्षम होता है कि बार – बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटता रहे |
जयहिंद ने वही परिवार पहचान -पत्र का भी जिक्र करते हुए कहा कि परिवार पहचान पत्र के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है | लोगों अपने काम धंधे छोड़ कर इस एक कागज के टुकड़े के पीछे हुए है | ये परिवार परेशान पत्र बन गया है | पीपीपी के चक्कर में बच्चो के एडमिशन नहीं हो पा रहे है , सरकार स्कीमों के नाम पर जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पर मजबूर किया जा रहा है|
Also Read:अब अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर वाहन चालकों को करनी होगी जेब ज्यादा ढीली
जयहिंद ने प्रदेश के लाखों गरीबो के BPL राशनकार्ड काटे जाने पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि जो परिवार गरीब है| हजारों गरीबों के सरकार ने जमीनी स्तर की स्तिथि जाने बिना उनके राशनकार्ड कर दिए | अब वे सरकारी दफ्तरों में एप्लीकेशन देने के आलावा कुछ नही कर पा रहे है| प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी उनके राशनकार्ड नहीं बना रहे है | उन्होंने कहा कि आज भी हमारे पास हर रोज सैकड़ों फ़ोन आते है जो कहते है कि बुढ़ापा पेंशन काट दी, राशनकार्ड नहीं है, पीपीपी कार्ड में समस्या है |
वही जयहिंद ने बेरोजगारी के मुद्दे को बड़ी प्रबलता से उठाते हुए कहा कि आज युवा को सबसे ज्यादा रोजगार की जरूरत है |जब ” बेरोजगारों की बारात” निकली गई थी तो मुख्यमंत्री ने बयान दिया था की 65 हजार भर्तिया की जायेगी, लेकीन अब वे बताये कि कहा है 65 हजार भर्तियाँ| CET का मामला कोर्ट के अंदर उलझा हुआ है | युवा CET क्वालीफाई को लेकर सड़कों पर उतरे थे लेकिन सरकार या भर्ती आयोग पर कोई असर तक नहीं हुआ | एक भी ऐसी भर्ती नही है जो बिना कोर्ट हस्तक्षेप के पूरी हुई हो |
जयहिंद ने आगे कहा कि कर्मचारी वर्ग चाहे क्लर्क, पुलिस हो या फिर जेल कर्मचारी हो सब अपने मेहनताने के लिए धरना -प्रदर्शन करने पड़ रहे है |
जयहिंद ने प्रदेश शहीद जवानों के सम्मान के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि विधानसभा में बैठे सभी सदस्यों से जनता का सवाल है, जब क्रिकेटरों या किसी अन्य खिलाडी को जीतने पर करोड़ों रूपये मिल रहे है तो एक शहीद जवान जो देश के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर गया उसे उचित सम्मान क्यों नहीं मिल रहा है | एक जवान जिसने देश के लिए आपनी जान तक देदी असली हीरो वही है | उसके परिवार को “राष्ट्र-परिवार” घोषित किया जाना चाहिए |
नवीन जयहिंद सासंद रामचन्द्र जांगड़ा और मेयर मन मोहन गोयल को मिलने वाली पेंशन पर भडके और सरकार पर बयानी हमला बोला | उन्होंने सबसे पहले सरकार का सांसद साहब और मेयर जी को 2750 रूपये की राशि देने पर धन्यवाद किया | उन्होंने कहा कि सरकार अमीरों को घर बैठे पेंशन बाँट रही है और गरीबो की पेंशन काट रही है | सरकार का प्रदेश की गरीब जनता और बुजुर्गों का मजाक बना रही है |
जयहिंद ने इस मौके पर बताया कि उनकी गाय गौरी का जन्मदिन वे 27 अगस्त को मना रहे है | क्योकि इस गाय की बदोलत हजारों लोगों को कोरोना काल में कई तरह की बिमारियों से लड़ने में मदद मिली थी | साथ ही इस दिन उनके बछड़े का नामकरण भी इसी दिन किया जायेगा | इस अवसर पर भंडारे में प्रसाद गृहण के लिए सभी प्रदेशवासी आमंत्रित है |
Also Read: नीरज चोपड़ा रचने जा रहे हैं एक और नया इतिहास