सत्यखबर, हिसार। Panchayat on retired inspector’s suicide
हरियाणा के हिसार में रेलवे के रिटायर्ड इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह के सुसाइड मामले में आज खाप प्रतिनिधि और किसान नेता बिचपड़ी गांव में लगे धरने पर पहुंचेंगे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी आएंगे। ऐसे में ग्रामीण आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा था कि वे रेलवे ट्रैक भी जाम करेंगे।
दो दिनों से अंतिम संस्कार नहीं
रघुबीर सिंह ने शुक्रवार सुबह रेल के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया था। परिजनों ने रेलवे पुलिस के आला अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग के चलते अभी तक उसके शव का दाह संस्कार नहीं किया। इसी के चलते कल ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे हिसार-चंडीगढ़ पर 1 घंटा जाम लगा दिया। इससे पहले पुलिस और ग्रामीणों की चली मीटिंग बेनतीजा रही।
सुसाइड नोट में ये लिखा
रिटायर्ड इंस्पेक्टर सिंह ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके विभाग के दो कर्मचारियों ने उसके गांव के सुखबीर व मांगीलाल से रिश्वत के पैसे खाए थे। जो कि उसने दोनों को वापस दिलवा दिए। इसी बात को लेकर दोनों उससे रंजिश रखते थे। 13 जुलाई 2022 को रेलवे के दो पुलिस कर्मचारियों ने एक झूठी रिपोर्ट करवाई। इसे 14 जुलाई को डीजीपी के रीडर से फॉरवर्ड करवा दिया। 24 जुलाई 2022 को उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। जिसमें 27 जुलाई 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
also read:
19 मार्च का पंचांग, जानिए क्या है आज का खास मंत्र
19 मार्च का राशिफल, जानिए किसे होगा शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ
10 अगस्त 2022 को उसे चंडीगढ़ तबादला कर दिया। इसके बाद पांच महीने बाद वह वापस हिसार आ गया। करीब पांच महीने बाद 13 जनवरी 2023 को उसकी विभागीय जांच करवा दी। जबकि वह रिटायरमेंट के नजदीक था। इसी दौरान उसने एक गुमनाम चिट्टी हरियाणा के होम मिनिस्टर और डीजीपी को भेज दी, क्योंकि रेलवे ने एक जाति विशेष के लोगों को ही उच्च पदों पर लगाया गया था।
उच्च अधिकारी सहित 6 कर्मचारी मौत के लिए जिम्मेदार
इसके बाद उसने एक गुमनाम चिट्ठी अपनी साली के लड़के से भिजवा दी। जिसके बाद रेलवे की आईपीएस अधिकारी ने उसके खिलाफ जातिसूचक शब्द का मामला दर्ज करवा दिया। जो कि झूठा था। इसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। इसलिए मेरी मौत का जिम्मेदार रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी सहित करीब 6 कर्मचारी है। Panchayat on retired inspector’s suicide
Aluminium scrap stockpile assessment Aluminum waste management Scrap metal recovery and reprocessing
Aluminium scrap pricing models Aluminium scrap casting Scrap metal redistribution