Make children smart with Pranayama
सत्यखबर, नई दिल्ली
प्राणायाम से बच्चों को स्मार्ट बनाया जा सकता है। मेडिटेशन दिमाग को शांत करने और खुद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बेहतर है, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। रिसर्च में दावा किया गया है कि प्राणायाम से पेरेंट्स अपने बच्चे का मेंटल हेल्थ सुधार सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) की एक रिसर्च में बताया गया है कि कोविड के बाद बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। यूनिसेफ के मुताबिक हर साल दुनियाभर में लगभग 46 हजार किशोर आत्महत्या कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का सुझाव है कि ध्यान बच्चों के लिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने और स्वस्थ होने में मदद करने का एक सही तरीका हो सकता है। मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग कंपनी राउंडग्लास की ग्लोबल हेड प्रकृति पोद्दार ने बताया कि ध्यान से बच्चों के लिए कई लाभ हो सकते हैं।Make children smart with Pranayama
2020 में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया है कि मेडिटेशन से बच्चों और किशोरों की मनोदशा, मानसिक स्वास्थ्य, स्कूल में उनकी उपस्थिति बढ़ती और क्लास में परफॉर्मेंस में सुधार करने में मदद मिलती है।
Also check these news links:
सैनिटरी पैड से मां बनने में हो सकती है मुश्किल!
यह बैंक दे रहा एफडी पर सबसे ज्यादा मुनाफा
नाश्ता नहीं करने पर हो सकता है हार्ट अटैक! जानिए वजह
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने बच्चों के लिए ध्यान की गाइडलाइन भी जारी की है। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को 3-10 मिनट और दिन में दो बार मेडिटेशन करने की सलाह दी गई है। यह भी कहा गया है कि किशोर रोजाना 5-45 मिनट मेडिटेशन कर सकते हैं।
प्राणायाम शब्द 2 शब्दों के मेल से बना है, जिसमें से एक प्राण और दूसरा आयाम है| प्राण एक उज्जवल शक्ति ऊर्जा है, जो हमारे शरीर को जिंदा रखती है और जो हमारे तन और मन को शक्ति प्रदान करती है| प्राणायाम को इस प्रकार समझ सकते हैं, जिसमें प्राण शब्द का मतलब हमारे जीवन शक्ति में उल्लेख होता है और इसके विपरीत आयाम मतलब नियमित रूप से करना होता है| इस विस्तार से प्राणायाम शब्द का मतलब होता है खुद के जीवन शक्ति को नियमित करना और उसका सही रूप से उपयोग करना|
प्राणायाम को करने से हमें कई हजार ऊष्मा ऊर्जा जिसे हम नाड़ी कहते हैं और ऊर्जा के केंद्र जैसे चक्र भी कहा जाता है, शरीर के चारों और बनती है| प्राणायाम हमारे शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी है| हमेशा लोग इसे सूर्य के आने से पहले करते हैं| प्राणायाम एक ऐसा योग है, जो हमारे शरीर को ही नहीं बल्कि दिमाग भी तंदुरुस्त करता है|
इसके आधार पर प्राणशक्ति की मात्रा मनुष्य के मनोरथ को निर्धारित करती है, जिससे वह शक्ति को अपने अनेक अच्छे कार्य में लगा सकता है| प्राणायाम के पूर्ण अभ्यास से हमारी प्राणशक्ति को बलवान होने में सहायता मिलती है, जिसके कारण वह हमेशा तन, मन और शरीर से स्वस्थ रहता है|Make children smart with Pranayama
देखा जाए तो प्राणायाम के बहुत सारे फायदे हैं, जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है| प्रतिदिन नियमित रूप पर प्राणायाम करने से बहुत सारी ऊर्जा का निवास शरीर में होता है| प्राणायाम में सांस लेने का अत्यंत जरूरी मोल है, जिसके कारण मनुष्य की सांस पहले से ज्यादा अच्छी हो जाती है|
Scrap aluminium life cycle Aluminium scrap data management Industrial metal recycling