सत्य खबर, करनाल । Prisoner escapes from hospital in Haryana, know how the incident happened
करनाल के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया कैदी बाथरुम की टूटी खिड़की से फरार हो गया। आरोपी को 6 दिन पहले ही पुलिस ने कुरूक्षेत्र के बुढ़ेरी गांव के पास से गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश थी, लेकिन पीछे से देसी कट्टा निकालते समय उसकी पीठ पर गोली लग गई थी।
जानकारी के अनुसार पिछले 6 दिन से पवन उर्फ मौत निवासी तखाना का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा था। सिविल अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर एडमिट था। शनिवार सुबह उसको जांच के लिए सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर आए। जहां पर आरोपी ने पुलिस कर्मचारियों को कहा कि वह बाथरुम में जाना चाहता है। इस दौरान पुलिस कर्मी बाहर खड़े रहे। पुलिस की टीमें तलाश में जुटी
काफी देर तक जब आरोपी बाथरुम से बाहर नहीं आया तो पुलिस कर्मी अंदर गए। उन्होंने देखा कि पवन उर्फ मौत बाथरुम में नहीं है। इस दौरान पता चला कि बाथरुम की टूटी हुई खिड़की से फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी। पुलिस की कई टीमें कैदी की तलाश में जुट गई है।
कैदी पर चोरी-डकैती के 5 मामले दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैदी पवन पर चोरी डकैती के अलग-अलग थानों में 5 मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में आरोपी सजा काट रहा है। कुछ समय पहले पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। इस बीच बीती 13 अगस्त को एक शराब ठेकेदार से 50 हजार रुपए की रंगदारी भी मांगी थी।
पुलिस की CIA 2 टीम ने किया था गिरफ्तार
बीती 28 अगस्त को करनाल की CIA 2 टीम द्वारा कैदी पवन को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस को सामने देख उसने चलती बाइक से अपनी देसी पिस्तौल से फायर करना चाहा, लेकिन जब जेब से जल्दबाजी में पिस्टल निकालने लगा तो उसे खुद को गोली लग गई। उसके बैक साइड से गोली आर पार हो गई।