हरियाणा

2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वादे और दावे हवा हवाई: चित्रा सरवारा

सत्य खबर पानीपत, 24 दिसंबर Promises and claims of providing jobs to 2 crore youth are in vain: Chitra Sarwara

आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा के नेतृत्व में 10वें दिन रविवार को पानीपत में समापन हुई। इसमें हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने हिस्सा लिया और प्रदेश की भ्रष्ट शासन व्यवस्था को बदलने का प्रण लिया। इससे पूर्व आप प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आमदी पार्टी की बदलाव यात्रा 15 दिसंबर से शुरु हुई थी जिसका आज समापन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा इन 10 दिनों में पूरी तरह से सफल रही। इस बदलाव यात्रा का उद्देश्य हरियाणा की 90 विधानसभाओं में प्रदेश की जनता को जागरुक करना था। इस दौरान आम आदमी पार्टी से जनता की समस्या और जनता से जड़े मद्दों को उठाया।

 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हर दिन 2 से 3 विधानसभाओं को कवर किया। जब आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा किसी शहर या गांव से गुजरती थी तो दुकानदारों, युवाओं और महिलाओं ने पूरा समर्थन दिया। इसलिए आम आमदी पार्टी सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का धन्यवाद करती है और आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाती है कि जो बदलाव जनता चाहती है वो बदलाव 2024 में करके रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा को दौरान थानेसर की छोटी छोटी बेटियों ने अपनी बात रखी कि हमारा स्कूल 8वीं तक है उसे 12वीं तक करवा दो। क्योंकि आगे पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता है, जोकि घर वाले भेजने के लिए झिझकते हैं। इसका मतलब भाजपा का नारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ हरियाणा बच्चियों को सहुलियत नहीं दे सका। प्रदेश की महिला ने आम आदमी पार्टी के सामने एक ही मुद्दा रखा कि हमारे बच्चों को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पिछले कई सालों से बरोजगारी में नंबर वन का पदक जीतते हुए आ रहा है। जिसका उत्तर आम आदमी पार्टी को ग्राउंड पर देखने को मिला। इसके अलावा नशे, बेरोजगार समेत हरियाणा में बढ़ रहे अपराध और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उभर कर सामने आया।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा के हर वर्ग के वादे दिए नारे दिए, लेकिन इनका उन वादों को पुरा करने का कोई इरादा नहीं है। भाजपा सरकार के दावे के अनुसार 2023 तक किसानों की आय दोगुनी हो जानी थी और हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलनी थी। लेकिन सब वादे और दावे खोखले निकले। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में नशा करने वाले और नशा तस्कर बढ़ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान हमने देखा कि हरियाणा के हालात बदलाव मांग रहे हैं। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी का एजेंडा और भी मजबूत होगा।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में जिस दिन नए संसद का उद्घाटन हो रहा था। उसी दिन बाहर जमीन पर देश की बेटियों को तिरंगे के साथ कुचला जा रहा था। इसके अलावा आज जो भी जनता की आवाज उठा रहा है उसे संसद से बाहर फेंका जा रहा है। इसलिए आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। जिसे बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक नई और यंग पार्टी है। आम आदमी पार्टी के लिए हर विधानसभा अहमियत रखती है। आम आदमी पार्टी में नेता प्रधान नहीं होता, एजेंडा प्रधान होता है। इसलिए कोई भी आम घर का आदमी मुख्यमंत्री बन सकता है।

Back to top button