Raipur taking its MLAs by special plane
सत्य खबर, नई दिल्ली
झारखंड में सियासी संकट लगातार बरकरार है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने विधायकों की टूट का डर इस कदर सताया है कि वे उनका साथ नहीं छोड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अब सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके लिए इंडिगो की फ्लाइट भी बुक की जा चुकी है। बता दें कि इससे पहले सोरेन अपने सभी विधायकों को रांची से लगभग 30 किमी दूर खूंटी पहुंचे थे और लतरातू बांध के पास एक झील में नाव की सवारी के लिए जाते देखे गए थे।
स्पेशल विमान से विधायक जायेंगे रायपुर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जानकारी यह है कि अब सीएम आवास में एक बार फिर से महागठबंधन के सभी विधायकों को बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक जगन्नाथ महतो, अनूप सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, अंबा प्रसाद, बादल, सुदिव्य समेत 40 से अधिक विधायक पहुंच चुके हैं। रांची एयरपोर्ट से विधायकों के लिए इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट मंगाई गई है। शाम 5:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंचेगी।Raipur taking its MLAs by special plane
ALSO READ:
हिमाचल कोर्ट में फायरिंग को लेकर बंबीहा गैंग ने किया यह दावा
महागठबंधन ने राज्यपाल से कहा- चुनाव आयोग के फैसले की घोषणा नहीं करने से खरीद-फरोख्त को बढ़ावा
झामुमो के वरिष्ठ विधायक और मंत्री चंपई सोरेन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने बात कही जा रही है, ये सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन उनकी सदस्यता अब तक रद्द नहीं की गई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार काम कर रही है। चंपई ने कहा, ‘‘चर्चा है कि निर्वाचन आयोग से पत्र आ गया है। लेकिन राज्यपाल ने अब तक कोई बात सामने नहीं रखी है। यह लोकतंत्र में जनता का अपमान है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे कुछ बड़ा होने वाला है।’’Raipur taking its MLAs by special plane
चंपई ने कहा कि अब दिल्ली में विधायकों की खरीद-बिक्री की भी बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले ऐसा ही महाराष्ट्र में देखने को मिला। उन्होंने पूछा, ‘‘आखिर मंशा क्या है बताया जाए। अगर राज्यपाल के पास कोई पत्र आया है तो उसे सामने लाया जाए। पूरे देश की इस पर नजर है। सभी को एक साथ देखकर भाजपा को सहन नहीं हो रहा है। राज्य को अराजकता की स्थिति में धकेला जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी है जिसे उन्हें पूरा करना चाहिए। आज राज्य की जनता सुबह से शाम तक बस प्रतीक्षा कर रही है। हेमंत सोरेन की लोकप्रियता भाजपा को पच नहीं रही।’’Raipur taking its MLAs by special plane
कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने बोला हमला
कांग्रेस नेता और मंत्री बन्ना गुप्ता ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सोची समझी साजिश के तहत ऐसा काम किया जा रहा है। आज की स्थिति लोकतंत्र का काला अध्याय है।’’ गुप्ता ने आरोप लगाया, ‘‘केंद्र सरकार साजिश के तहत ऐसा काम कर रही ताकि भ्रम फैले। संवैधानिक संस्थाओं के निर्णय पर सवाल खड़ा हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर निर्वाचन आयोग ने कोई निर्णय भेजा है, तो बताना चाहिए। कहीं छापेमारी होती है तो बताया नहीं जाता है क्या हुआ। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। हर अन्याय का बदला लिया जाएगा।’’
राज्यपाल पर खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देने का आरोप
बाद में एक संयुक्त बयान में यूपीए विधायकों ने कहा, क्या राजभवन समय बढ़ाकर (निर्णय को सार्वजनिक करने में) खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देना चाहता है? … कानूनी सलाह क्या है जो वह लेने में सक्षम नहीं हैं? यह लोकतंत्र और लोगों का अपमान है।”Raipur taking its MLAs by special plane
Aluminum scrap export Aluminium stamping scrap recycling Scrap metal treatment