सत्य खबर, करनाल।
Rajya Sabha MP Dr. Sandeep Pathak discussed organization building on Lok Sabha Voice Parivar Jodo campaign
आम आदमी पार्टी प्रदेश जॉइंट सैकेट्री सुखवीर मालिक के नेतृव मे आज परिवार जोड़ो अभियान के समापन पर सभी लोकसभा से लेकर ब्लॉक लेवल तक के पदाधिकारी डॉ संदीप पाठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने करनाल मंगल सैन ऑडिटोरियम में सोनीपत करनाल लोकसभा के पदाधिकारी के साथ परिवार जोड़ो अभियान संपूर्ण होने पर चर्चा की।
इसमें डॉक्टर संदीप पाठक ने बताया करनाल और सोनीपत लोकसभा में हमने लगभग 80 से 85% डोर टू डोर अभियान के अंतर्गत लोगों तक पहुंच बनाई।उन्होंने कहा इस समय हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सभी पार्टियों से ऊपर है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में सुखबीर मालिक राकेश चौक सुशील गुप्ता अनुराग ढांडा डॉ संदीप पाठक डॉ रजनीश जैन ने मां सरस्वती के आगे जोत जलाकर शुभारंभ किया।सुखबीर मलिक ने बताया आने वाले समय में 1 नवंबर से हर घर रोजगार योजना अभियान शुरू किया जाएगा।जिसमें घर-घर जाकर लोगों से रोजगार संबंधित समस्याएं सुनी जाएगी।
सुखबीर मलिक ने बताया आने वाला समय आम आदमी पार्टी का समय है क्योंकि जनता अब जाग चुकी है वह झूठे वादों पर विश्वास न करके काम करने वाली पार्टी मैं विश्वास दिखा रहे हैं 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बना लगभग तय है। लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने वाले राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता अशोक तंवर अनुराग ढांडा चित्रा सरवारा वह बहुत से अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने संबोधित किया