सत्य खबर,रोहतक ।
Ram Rahim is out of jail once again, know where he will be this time
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम फरलो मिलने के बाद मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से UP में स्थित बागपत आश्रम के लिए रवाना हुआ। वह दोपहर बाद 6 गाड़ियों के काफिले के साथ जेल से बाहर निकला। जिसमें से 4 पुलिस की गाड़ियां सुरक्षा में तैनात थी।
इस दौरान सुनारिया जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। राम रहीम को राजस्थान चुनाव से पहले दूसरी बार 21 दिन की फरलो मिली है। इससे पहले उसे 2022 में 3 सप्ताह की फरलो मिली थी।
Also read : Pin Up Слоты | Топ казино в интернете, официальный онлайн сайт клуба
राम रहीम को दो साध्वियों के यौन शोषण से जुड़े केस, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। सुनारिया जेल में वह सजा काट रहा है। इसी साल राम रहीम को 2 बार पैरोल मिल चुकी है। पैरोल खत्म होने के बाद उसकी ओर से फरलो की अर्जी लगाई गई, जिसे मंजूर कर लिया गया।
राजस्थान का चुनाव कनेक्शन
राम रहीम को इस बार राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को होने वाली वोटिंग से पहले फरलो मिली है। राम रहीम राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गुरुसर मोडिया का रहने वाला है। वहां गांव में उसका बड़ा आश्रम बना हुआ है। राजस्थान के हरियाणा बॉर्डर से लगते श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और दूसरे कई जिलों में राम रहीम के अनुयायियों की अच्छी-खासी संख्या है।
इन इलाकों में राम रहीम के डेरे सच्चा सौदा से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इससे पहले भी पंजाब के विधानसभा चुनाव और हरियाणा में आदमपुर-ऐलनाबाद के विस उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल देने के आरोप हरियाणा की मनोहर सरकार पर लगते रहे हैं।
जुलाई में भी मिली थी पैरोल
राम रहीम को इसी साल जुलाई में 30 दिन की पैरोल मिली थी। उस दौरान भी वह रोहतक की सुनारिया जेल से निकलकर यूपी के बरनावा आश्रम में रहा था। पैरोल के दौरान उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। उस समय राम रहीम के लिए सिरसा डेरे से खासतौर पर घोड़े और गाय बरनावा आश्रम पहुंचाए गए थे। आश्रम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। इससे पहले उसे इसी साल जनवरी में भी 40 दिन की पैरोल मिली थी।
पैरोल के लिए दीं 5 दलीलें
पैरोल के लिए राम रहीम ने पांच दलीलें दी। पहली बीमार मां को देखने के लिए। दूसरी अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी कराने के लिए। तीसरी यूपी आश्रम के आसपास अपने खेतों की देखभाल करने के लिए उसने पैरोल की डिमांड की है। इसके अलावा डेरा प्रमुख ने पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए और खुद का जन्मदिन मनाने के लिए पैरोल में दलीलें दी हैं।
Ram Rahim is out of jail once again, know where he will be this time