सत्य खबर ,रोहतक ।
Ram Rahim will come out of jail again
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। वह कुछ समय में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
राम रहीम का 15 अगस्त को जन्म दिन है, इसलिए सजा मिलने के बाद वह पहली बार जेल से बाहर अपना जन्म दिन प्रेमियों के बीच मनाएगा। राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में राम रहीम की यह 7वीं पैरोल है।
also read: मणिपुर वायरल वीडियो पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
वहीं राम रहीम की बुधवार रात को एक वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में राम रहीम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भगवान से दुआ मांग रहा है और डेरा प्रेमियों से राहत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील कर रहा है। हालांकि, यह वीडियो राम रहीम की पिछली पैरोल की है।
उस समय वह बागपत में गया था, तब असम में बाढ़ आई हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद डेरा प्रेमियों के प्रबंधन के पास फोन पहुंचने शुरू हो गए हैं। तब डेरा प्रबंधन ने उन्हें सूचित किया कि यह पिछला वीडियो नहीं है। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र इंसां का कहना है कि यह वीडियो पुरानी है।
Ram Rahim will come out of jail again