सत्य खबर, नई दिल्ली
कांग्रेस के कई नेताओं ने सरकारी संपत्तियों का किराया लंबे समय से नहीं दिया जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल है। दरअसल, आरटीआई ने इस बात का खुलासा किया।
RTI कार्यकर्ता सुजीत पटेल की ओर से दायर आरटीआई में ये जवाब आया है कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से दिए गए जवाब में दिल्ली के अकबर रोड़ पर स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर 12,69,902 रुपये का किराया बाकी है। आखिरी बार यह किराया दिसंबर-2012 में भरा गया था।
बता दें कि सोनिया गांधी का निवास 10 जनपथ रोड पर स्थित है जिसका किराया 4610 बाकी है। आखिरी बार इसके लिए किराया सितंबर-2020 में भरा गया था। वहीं, नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में सोनिया गांधी निजी सचिव विंसेंट जॉर्ज के बंगला नंबर- C-11/109 पर 507911 रुपये बाकी हैं। इसके लिए आखिरी बार अगस्त-2013 में किराया भरा गया था।
आवास नियमों के अनुसार बता दें कि राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों को अपना कार्यालय बनाने तक 3 साल के लिए सरकारी बंगले को कर्यालय के तौर पर दिया जाता है जिसके बाद इस सरकारी बंगले को खाली करना होता है।
कांग्रेस को जून 2010 में 9-A राउज एवेन्यू पर पार्टी कार्यालय बनाने के लिए जमीन आवंटित की गई थी। ऐसे में पार्टी को 2013 तक अकबर रोड़ कार्यालय और कुछ अन्य बंगले खाली करना था।
Aluminium scrap repurposing trends Scrap aluminium tracking Scrap metal repurposing innovations