सत्य खबर, मुंबई । Shilpa Shetty gets relief from court
आपको शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे का किसिंग मामला तो पता ही होगा? अगर नहीं पता तो हम बता देते हैं। वर्ष 2007 में एक कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को सार्वजनिक रूप से किस कर लिया था। रिचर्ड का यह किस बवाली बन गया। इस मामले में लोगों ने दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के खिलाफ तमाम एफआईआर दर्ज कराई गईं और उन पर अश्लीलता के आरोप लगाए गए। मगर, शिल्पा शेट्टी को अब वर्षों पुराने इस मामले में राहत मिल गई है।
वर्ष 2007 के रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी किसिंग मामले में मुंबई की एक अदालत ने कहा है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता का कोई सबूत नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि एक्ट्रेस ने किस नहीं किया था, बल्कि उन्हें किस किया गया था। ऐसे में वह इसमें भागीदार नहीं थीं।
मुंबई की एक अदालत ने कहा, ‘सड़क पर या पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर महिला के साथ छेड़छाड़ होने पर या इस तरह के किसी मामले में एक महिला को भागीदार के रूप में नहीं देखा जा सकता है। ऐसे मामलों में शिकायत न करने के लिए महिला पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।’
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस सी जाधव ने पिछले सप्ताह शिल्पा शेट्टी को इस मामले में आरोपमुक्त करने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि उनकी ओर से अश्लीलता स्पष्ट नहीं है। इस मामले में विस्तृत आदेश आज (मंगलवार) को उपलब्ध कराया गया।
बता दें कि 2007 में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे ने एक एड्स जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान गेरे ने सार्वजनिक मंच पर शिल्पा शेट्टी को किस किया था। फिलहाल एक्ट्रेस को राहत मिल गई है। Shilpa Shetty gets relief from court
Aluminium scrap transportation Aluminium scrap material testing Metal recycling solutions