Preparation for bharat jodo yatra in gurugram
सत्यखबर, फिरोजपुर झिरका। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ज्यों-ज्यों हरियाणा के नजदीक आ रही है प्रदेश कांग्रेस की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पुन्हाना हलके के कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को देखकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की एक विशेषता ये है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ठीक सुबह 6 बजे शुरु हो जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि कम से कम सुबह 5 बजे उठकर वे अपने दैनिक कार्यों से निवृत्त हो जाएँ और 6 बजे से पहले ही यात्रा के लिये निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं।Preparation for bharat jodo yatra in gurugram
दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि प्रथम चरण में 21 दिसंबर को हरियाणा आ रही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। कांग्रेस ने इसमें अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद है कि बेरोजगार रोजगार से जुड़े, गरीब आर्थिक समृद्धि से जुड़े, जात-धर्म के भेद भूलकर हर भारतीय आपस में जुड़े। इसी सच्ची भावना और सच्ची आत्मा के साथ भारत जोड़ो यात्रा जैसी तपस्या का निर्णय राहुल गांधी ने लिया है। उनकी इस तपस्या में हम साथ देंगे और पूरा हरियाणा साथ देगा। हरियाणा भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए तैयार है।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में यात्रा की सफलता को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़ने के लिए एक नंबर भी जारी किया गया। कोई भी इस यात्रा से जुड़ने के लिए 9711-462-462 पर मिस्ड कॉल देकर अपनी भागीदारी कर सकता है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की देश भर में प्रशंसा हो रही है। उनकी यात्रा से प्रभावित होकर मैंने ये निर्णय किया है कि इस यात्रा के समापन के बाद मैं उनके संदेश को लेकर हरियाणा के गाँव-गाँव और गली-गली तक जाऊंगा। दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने 10 सूत्रीय जोड़ो कार्यक्रम के बारे में बताया कि–
1. नफरत को प्यार से जोडो।
2. बेरोजगार को रोजगार से जोड़ो – खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को तुरंत भरो।
3. किसान को MSP गारंटी व सम्मान से जोड़ो – किसान आंदोलन में सरकार और किसानों के बीच हुए समझौते को तत्काल लागू करो।
4. हर गरीब को पीला कार्ड, 100-100 गज के मुफ्त प्लाट व मकान से जोड़ो – जैसा कि हुड्डा जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में हुआ था।
5. हर परिवार को 300 युनिट मुफ्त बिजली से जोड़ो।
6. सरकारी कर्मचारी को पुरानी पेंशन स्कीम से जोड़ो।
7. हर बुजुर्ग को 6000 रुपये महीना पेंशन से जोड़ो।
8. व्यापारी को इन्स्पेक्टर राजमुक्त, भयमुक्त वातावरण से जोड़ो।
9. हर गाँव, शहर को पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार जैसे विकास से जोड़ो।
10. हर जरूरतमंद बीमार को मुफ्त इलाज से जोड़ो।
Also check these links:
फरीदाबाद जिला परिषद में भी जेजेपी की चेयरमैनी, पार्षद विजय लोहिया जेजेपी में आए
सत्य खबर का असर विज्ञापन के अवैध होर्डिंग्स हटे, जानिए कहां से
हरियाणा के 10 जिले कल होंगे टोल फ्री,जानिए क्यों और कैसे
हरियाणा में छात्राओं को गंदे मैसेज भेजने वाले अध्यापक को ग्रामीणों ने सिखाया सबक,जानिए कैसे
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो का लक्ष्य लेकर चल रही यह यात्रा हरियाणा में पहले चरण में 21 दिसंबर को फिरोजपुर झिरका से प्रवेश करेगी और नूह, मेवात, सोहना, गुड़गांव, फरीदाबाद होते हुए दिल्ली में राजघाट पहुंचेगी। यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सुबह 6 बजे से पहले ही मुंडका बार्डर पहुँचने का आवाह्न किया।
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृव में चल रही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिये हरियाणा में 16 कमेटियों का गठन किया गया है। सभी 16 कमेटियों की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद रणदीप सुरजेवाला समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और विभिन्न कमेटियों के सदस्य उपस्थित रहे। अब तक हुई तैयारियों को लेकर देर रात तक मंथन चला और पुख्ता प्रबंध के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।Preparation for bharat jodo yatra in gurugram
इस दौरान पूर्व मंत्री कै. अजय यादव, विधायक और भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा प्रभारी राव दान सिंह, विधायक आफताब अहमद, विधायक चौ. मोहम्मद इलियास, विधायक मामन खान, पूर्व विधायक चौ. साईदा खान, पूर्व विधायक चौ. हबीबुर्रहमान, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद अहमद, याकूब, गणेश, पूर्व ब्लॉक प्रेसीडेंट रफीक अहमद, बिल्लू नंबरदार, महेंदर ब्रह्मचारी, पूर्व जिला पार्षद अमीन, मूबीन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
Aluminium scrap community engagement Aluminum can collection Metal industry trend analysis