Sukhwinder Sangwan made paper cutting record
सत्य खबर, चरखी दादरी, प्रदीप साहू। कहते हैं मन में कुछ करने का जोश, जज्बा और जुनून हो तो प्रतिभा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखती। स्कूल टाइम से पेंटिंग का शोक था, कभी मजाक में कोई तस्वीर देखकर पेपर कटिंग करना शुरू किया तो ये जज्बा इस कदर हुआ कि उसके हौंसलों की उड़ान ने उसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। जी हां ये कारनाम करते हुए चरखी दादरी के सुखविंद्र सांगवान ने अपना नाम रियलस्टिक पोट्रेट बाई पेपर कटिंग के वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ है।Sukhwinder Sangwan made paper cutting record
सुखविंद्र सांगवान (Sukhwinder Sangwan made paper cutting record) के मुताबिक वो किसी भी चेहरे को जिस पेपर पर उकेरते है उसे कई जगहों से कई बार फोल्ड किया गया होता है। जिसमें वो कैंची की मदद से अपने अनुभव के आधार पर कट लगाते जाते है, जब कागज को पूरा खोला जाता है वही चेहरा जिसे वो बनाना चाहते है कटिंग के जरिए दिखाई देता है…सुखविंद्र सांगवान ने पेपर कटिंग के दौरान फिल्मी स्टार्स की पेपर कटिंग कर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा डाली तो उसके फैंस ने उसका हौंसला बढ़ाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया। यहीं से मन में ठान लिया था और आज उसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है
सुखविंद्र सांगवान ने बताया कि वो पहले गुरुग्राम में पेंटिंग को ही अपने बिजनेस के रूप में देखता रहा है। अब वो अपने शहर चरखी दादरी में टैटू का बिजनेस कर रहा है। पेंटिंग के चलते ही टैटू बनाने का बिजनेस शुरू किया है। बावजूद इसके पेपर कटिंग कर चित्र बनाने का जज्बा जारी रहा। इसी का परिणाम है कि उसे उसकी मेहनत का फल मिल गया है।
Also check these links:
यमुनानगर में ई-टेंडर को लेकर देवेंद्र सिंह बबली और सरपंचों के बीच हुई नोकझोंक
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को ईडी ने भेजा समन, जानिए क्यों
हरियाणा :परीक्षा देने आई छात्रा का दिन दहाड़े हुआ अपहरण, जानिए पूरा मामला
CM की बजाए मंत्रीमंडल में हो सकते है बड़े बदलाव, जानने के लिए पढ़िए ये रिपोर्ट
सुखवेन्द्र ने अपनी प्रतिभा टीम को भेजी तो विश्व रिकॉर्ड समिति ने इस कला को बेहतर मानते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया है। साथ ही टीम द्वारा उनको प्रमाण पत्र, मेडल, ट्रॉफी, आई कार्ड और अन्य चीजें शुभकामनाओं समेत इंग्लैंड के संस्था मुख्यालय द्वारा भिजवाई गई हैं।
बता दें कि चरखी दादरी के पिचौपा कलां निवासी सुखवेन्द्र सांगवान एक साधारण किसान परिवार में जन्मे हैं। स्कूल समय से ही पेंटिंग का शोक चढ़ा तो लगातार कई प्रतियोगिताओं ने अपनी प्रतिभा उकेरते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। गुरूग्राम में पेंटिंग करते हुए सुखवेंद्र के मन में कुछ नया करने का जज्बा पैदा हुआ। इसी दौरान सुखवेंद्र ने पेंटिंग के साथ-साथ सादे कागज पर कैंची की मदद से कटिंग करते हुए चित्र बनाए तो सोशल मीडिया पर उसकी प्रतिभा की सराहना होने लगी। मजाक में पत्नी और बेटे को देखकर पेपर पर कटिंग करनी शुरू की थी जो आज सुखवेंद्र के हौंसलों ने उड़ान भरते हुए अपनी प्रतिभा के बल पर रियलस्टिक पोट्रेट बाई पेपर कटिंग के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा लिया…और इश सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी पत्नी और गुरु को दिया है…Sukhwinder Sangwan made paper cutting record
Aluminium scrap health and safety Scrap aluminum inventory tracking Scrap metal analysis services