Tag: Today Rewari Update

  • जिला परिषद चुनाव परिणाम: देखें रेवाड़ी जिला परिषद चुनाव परिणाम,किस उम्मीदवार की चमकी किस्मत

    जिला परिषद चुनाव परिणाम: देखें रेवाड़ी जिला परिषद चुनाव परिणाम,किस उम्मीदवार की चमकी किस्मत

    रेवाड़ी जिले के आज जिला परिषद के परिणाम आज आ चुके है.रेवाड़ी जिले मे 18 जिला परिषद और 143 ब्लॉक समिति के लिए मतगणना आज की गई है. जिला में कुल 5 लाख 61 हजार मतदाताओं में से 4 लाख 67 हजार वोट पॉल हुई थी. रेवाड़ी में 7 ब्लॉक है .जिसमें से 5 ब्लॉक के सेक्टर गर्ल्स कॉलेज और दो ब्लॉक की मतगणना जैन स्कूल रेवाड़ी में की गई है. मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

    रेवाड़ी – जिला परिषद चुनाव परिणाम

    वार्ड 1 – विनोद कुमार

    वार्ड 2 – शारदा यादव

    वार्ड 3 जीवन हितेषी

    वार्ड 4 नीरज कुमार

    वार्ड 5 सुनीता

    वार्ड 6 सुरेंद्र कुमार

    वार्ड 7 मीनाक्षी

    वार्ड 8 जयसिंह

    वार्ड 9 लक्ष्मी देवी

    वार्ड 10 सरोज मेहरा

    वार्ड 11 मनीराम

    वार्ड 12 सुनीता

    वार्ड 13 निरंजन

    वार्ड 14 मनोज

    वार्ड 15 रेखा

    वार्ड 16 मीना

    वार्ड 17 महेद्र सिंह

    वार्ड 18 नीलम

    वार्ड 14 पर बना रहा था संशय , पहले सजन को जीता बताया फिर मनोज जीते।

     

     

  • रेवाड़ी: एम्स बनाओ संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन ,रोहतक में चल रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रों के धरने प्रदर्शन का कर रहे समर्थन

    रेवाड़ी: एम्स बनाओ संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन ,रोहतक में चल रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रों के धरने प्रदर्शन का कर रहे समर्थन

    रोहतक में धरने पर बैठे मेडिकल कॉलेज के छात्रों के समर्थन में आज रेवाड़ी में धरना प्रदर्शन किया गया और सरकार से मांग की गई कि सरकार बॉन्ड पॉलिसी को वापिस ले ।

    रेवाड़ी में एम्स बनाओ संघर्ष समिति द्वारा शहर के सुभाषचंद बोस पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार डॉक्टर्स की भर्ती निकालती नहीं है । ऊपर से 40 लाख रुपए की बॉन्ड पॉलिसी का नियम लागू करके गरीब बच्चों पर दबाव बनाया जा रहा है । ऐसा ही रहा तो कोई गरीब बच्चा डॉक्टर नहीं बन पाएगा । उन्होंने कहा कि सरकार इस नियम को वापिस नहीं लेती है तो आंदोलन तेज किया जायेगा ।

  • महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार रुपए निकालने की वारदात में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

    महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार रुपए निकालने की वारदात में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि दिल्ली के हरवेली निवासी महिला ने रोहड़ाई थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 30 अक्टूबर को अपने मायका गुरावड़ा जा रही थी। पाल्हावास में पहुंचने पर उनके पति जूस बनवाने के लिए चले गए जबकि वह एटीएम बूथ में चली गई। इसी दौरान एक कार में सवार होकर दो युवक वहां पर पहुंचे और आरोपियों ने पैसे निकालने का झांसा देकर उनका कार्ड बदल लिया।

    कुछ समय बाद वह पैसे निकालने के बाद वापस आई तो उनके मोबाइल पर 85 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। इसके बाद उनके पति ने स्टेटमेंट देखी तो उसमें पाया कि खाते से 85 हजार रुपए ट्रांसफर हुए थे। पैसे निकलवाने के दौरान उनके पति वहीं खड़ी कार के नंबर देख लिए जो टेंपरेरी थी।

    रोहड़ाई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मामले की जांच सीआईए धारुहेडा को सौंपी थी। सीआईए ने कार के आए नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाकर मंगलवार को आरोपी शकील खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी को कल यानि शुक्रवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

    25 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से ली स्वाइप मशीन

    रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दोस्त पलवल के ही गांव धीरणकी निवासी शाकिब और जिला नूंह के तावडू के गांव माला का निवासी आदिब से थी। इसके बाद उन्होंने पलवल के ही घाघोट निवासी शाकिर से 25 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से एक स्वाइप मशीन ले ली जिससे पैसा सीधे उनके अकाउंट में चला जाता था।

    इसके बाद 30 अक्टूबर को उन्होंने पाल्हावास में उस सहित उसके दोस्त शाकिब ने कार्ड बदल लिया और फिर 85 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने कुलाना में भी एक महिला का कार्ड बदलकर 60 हजार रुपए निकाल लिए। इसके अलावा आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 1 नवंबर को धारूहेड़ा, वहीं लगभग 10 दिन पहले जयपुर जिला के कोटपूतली में भी पैसे निकालना स्वीकार किया है।

     

     

     

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान : टीवी अभिनेत्री मान्या सिंह शिक्षण संस्थाओं में जगा रही  जागरूकता की अलख, कहा बेटी ईश्वर की सर्वोत्तम कृति है

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान : टीवी अभिनेत्री मान्या सिंह शिक्षण संस्थाओं में जगा रही जागरूकता की अलख, कहा बेटी ईश्वर की सर्वोत्तम कृति है

    रेवाड़ी जिला प्रशासन लिंगानुपात सुधार की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है। डीसी अशोक कुमार गर्ग आम जनमानस की मानसिकता को बदलने के साथ ही सामाजिक समरसता के साथ जागरूकता की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बेटियों के माध्यम से सार्थक संदेश लोगों तक पहुंचाने में सक्रियता बरत रहे हैं।डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम की रेवाड़ी ब्रांड एंबेसडर एवं टीवी अभिनेत्री मान्या सिंह शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर बेटियों को स्वावलंबन के साथ जागरूकता अभियान में आहुति डाल रही है।

    जिला प्रशासन रेवाड़ी जिला में लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए जन जागरूकता मुहिम ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ को प्रभावी व सक्रिय रूप से आमजन तक पहुंचा रहा है। इस मुहिम के तहत डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में समाज की उन बेटियों जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम की है, उन्हें हर बेटी एवं हर परिवार से जोड़ने की पहल की है एवं आमजन को प्रेरित किया है कि समाज का हर जन बेटियों की उपलब्धियों को समझेगा एवं जागरूक होगा तो समाज में निश्चित रूप से बदलाव आएगा।

    जागरूकता मुहिम में अभिनेत्री मान्या सिंह ने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा देना और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाना इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि डीसी गर्ग की देखरेख में राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी से बुधवार को इस मुहिम का आगाज हुआ जोकि निरंतर जारी रहेगा।

    स्कूलों में जाकर छात्राओं से किया सीधा संवाद 

    मान्या सिंह ने गुरूवार को जैन गर्ल्स स्कूल, राज इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए हर लड़की को प्रेरित किया कि वे हर परिस्थिति में अपनी आवाज को बुलंद रखें और समाज में खुलकर अपनी भागीदारी निभाएं। सरल एवं सहज भाषा में छात्राओं से अपील की कि अपने परिवार एवं समाज को समझाएं एवं जागरूक करें कि बेटी ईश्वर की सर्वोत्तम कृति है और आज हर क्षेत्र में बेटों की अपेक्षा अपनी पहचान अग्रिम पंक्ति में बना रही हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि हम सभी छात्र व छात्राएं प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से समाज में लड़कियों के प्रति मानसिक सोच में बदलाव आएगा एवं आने वाला कल एक खूबसूरत रूप लिए हुए होगा। उन्होंने बताया कि लिंगानुपात सुधार के लिए वे अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए बेटियों को प्रभावी रूप से जागरूक करेंगी और अभिभावकों की सोच को बदलते हुए रेवाड़ी जिला का लिंगानुपात बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

  • जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक 1 दिसंबर को, केंद्रीय मंत्री करेंगे अध्यक्षता: एडीसी

    जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक 1 दिसंबर को, केंद्रीय मंत्री करेंगे अध्यक्षता: एडीसी

    जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक 1 दिसंबर को प्रातः11:30 बजे लघु सचिवालय स्थित सभागार में केन्द्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

    एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बैठक में पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित विभिन्न कार्यों व योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं।

  • सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठी व नौवीं में प्रवेश के लिए करें आवेदन,आयु सीमा व आवेदन शुल्क और कैसे करें आवेदन पढ़े विस्तार से

    सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठी व नौवीं में प्रवेश के लिए करें आवेदन,आयु सीमा व आवेदन शुल्क और कैसे करें आवेदन पढ़े विस्तार से

    डीसी एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड रेवाड़ी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छठी व नौवीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। अभ्यर्थी सैनिक स्कूल रेवाड़ी में प्रवेश के लिए वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in/ पर 30 नवंबर सायं 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    डीसी ने बताया कि एआईएसएसईई परीक्षा-2023 अगले वर्ष 8 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2023 भरने से पहले वे अच्छी तरह से एआईएसएसईई पात्रता मानदंड 2023 जांच लें। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी में लगभग 100 सीट कक्षा छठी व लगभग 40 सीट कक्षा नौवीं की भरी जानी है।

    आयु सीमा व आवेदन शुल्क :

    कक्षा 6 में प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च, 2023 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बालिका उम्मीदवार केवल कक्षा 6 के लिए आवेदन कर सकती हैं। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, उनकी आयु 13-15 वर्ष के बीच होनी चाहिए और प्रवेश के समय किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना चाहिए।

    सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)/रक्षा/पूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹650 है और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। अभ्यर्थी इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

    ऐसे करें रजिस्ट्रेशन :
    – आधिकारिक वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in/ पर जाएं।
    – होमपेज पर एआईएसएसईई 2023 एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
    – अपने आप को रजिस्टर्ड करें और आवेदनों के साथ आगे बढ़ें।
    – आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    – फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

  • अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए दो आरोपी गिरफ्तार

    अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए दो आरोपी गिरफ्तार

    जांचकर्ता ने बताया कि नवीन एक सड़क दुर्घटना के मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत की तरफ से सम्मन किए जाने के बाद वह पेश नहीं हुआ था। इसके बाद अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। जगन गेट चौकी पुलिस ने मंगलवार की शाम को उसे अंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तार करके आगे कार्यवाही के लिए मॉडल टाउन थाना में भेज दिया है।

    वहीं दूसरे मामले में संदीप कुमार उर्फ सैंडी भी मारपीट के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस संबंध में अदालत की तरफ से उसे बेल जम्पर घोषित किया गया था। कोसली थाना पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

     

  • रेवाड़ी में 26 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा ‘संविधान दिवस’ : डीसी

    रेवाड़ी में 26 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा ‘संविधान दिवस’ : डीसी

    डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों तथा सभी उपायुक्तों को इस आशय का एक परिपत्र जारी किया गया।

    उन्होंने निर्देश दिए कि यह दिन राष्ट्रीय महत्व का दिवस भी होता है इसलिए सभी कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों, स्वायत्त निकायों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्यक्रम में आम जनता भी ऑनलाइन भाग ले सकेगी। इसमें भाग लेने वाले नागरिकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

    डीसी ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन जुडऩे व ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के लिए दो पोर्टल भी बनाए गए हैं। पोर्टल

    readpreamble.nic.in पर अंग्रेजी सहित 22 आधिकारिक भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना ऑनलाइन पढ़ी जा सकेगी जबकि दूसरे पोर्टल constitutionquiz.nic.in पर ‘भारत-लोकतंत्र की जननी’ विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे ‘संविधान दिवस’ कार्यक्रम में बढ़चढक़र भागीदारी करें।

  • रेवाड़ी जिले में 27 नवंबर को रहेगा ड्राई डे,जानिए क्या है वजह

    रेवाड़ी जिले में 27 नवंबर को रहेगा ड्राई डे,जानिए क्या है वजह

    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी, खोल, बावल, धारूहेड़ा व डहीना खंड की मतगणना सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी तथा खंड जाटूसाना व नाहड़ की मतगणना जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में की जाएगी। उन्होंने जिला परिषद के सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं या उनके चुनाव अभिकर्ता मतगणना के लिए निर्धारित तिथि व समय अनुसार मतगणना स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

    म्हारी पंचायत पोर्टल पर मिलेगा मतगणना का लाइव अपडेट :
    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि रेवाड़ी जिला में रविवार, 27 नवंबर को होने वाली जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के मद्देनजर हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा म्हारी पंचायत पोर्टल http://prielections.nic.in पर मतगणना से संबंधित लाइव अपडेट उपलब्ध कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप या स्मार्ट फोन पर म्हारी पंचायत पोर्टल खोलकर मतगणना से संबंधित लाइव अपडेट देख सकता है।

    27 को रहेगा ड्राई डे : गर्ग
    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि रेवाड़ी जिला में रविवार, 27 नवंबर को होने वाली जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से रविवार, 27 नवंबर को ड्राई-डे रहेगा। इस दौरान हरियाणा शराब लाइसेंस नियम 1970 व हरियाणा आबकारी पॉलिसी 2022-23 के तहत शराब की दुकान, होटल, रेस्तरां, क्लब तथा अन्य संस्थान में शराब बेचने व परोसने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

  • रेवाड़ी में भी खाद के लिए मारामारी, घंटो लाइन में खड़े होने को मजबूर किसान

    रेवाड़ी में भी खाद के लिए मारामारी, घंटो लाइन में खड़े होने को मजबूर किसान

    रेवाड़ी अनाज मंडी स्थित दी रेवाड़ी कॉपरेटिव सोसाइटी की शॉप पर लगी किसानों की लाइन और इन्तजार करते –करते थक कर जमीन पर बैठी महिला किसान घंटो से खाद का इन्तजार कर रही है. लेकिन फिर भी काफी किसानों को खाद नहीं मिल रहा है और जिन्हें खाद मिल पा रहा है उन्हें भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहा है.

    किसानों ने कहा कि सरकार इंतजाम करती तो उन्हें इस तरह से लाइनों में खड़े होकर समय ख़राब नहीं करना पड़ता. महिलाओं ने कहा कि घर और बच्चों का काम छोड़कर वो सुबह से लाइनों में खड़े है. किसानों ने कहा कि खाद ना मिलने के कारण उनकी फसल ख़राब हो रही है.

    वहीँ प्रशासन और खाद विक्रेता की तरफ से अभी कोई जानकारी दी नहीं जा रही है. जानकारी के मुताबिक आगे से ही सप्लाई कम आ रही है. जिसकी वजह से किसानों को परेशानी होना पड़ रहा है. जरुरी है कि प्रशासन सप्लाई के अनुसार व्यवस्था बनायें. ताकि किसानों को कम से कम लाइनों में खड़े होकर धक्के तो ना खाने पड़े.