मंडप में वरमाला लिए खड़ा था दूल्हा, सात फेरे लेने से पहले अचानक गायब हुई डॉक्टर दुल्हन
मुजफ्फरनगर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सात फेरे लेने से हले डॉक्टर दुल्हन के किडनैपिंग कि शिकायत पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दुल्हन को तलाशने के लिए टीम तैनात की।

मुजफ्फरनगर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सात फेरे लेने से हले डॉक्टर दुल्हन के किडनैपिंग कि शिकायत पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दुल्हन को तलाशने के लिए टीम तैनात की।
पुलिस ने मंगलवार रात से गायब दुल्हन को झांस के पास एक आश्रम से बरामद कर लिया। अब पुलिस युवती के पूछताछ कर रही है।
नई मंडी थाना निवासी डॉक्टर के बेटे की शादी झांसी की रहने वाली डॉक्टर युवती के साथ तय हुई थी। मंगलवार को दुल्हन अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर आई थी। शाम के समय शादी की तैयारियां चल रही थी।
इसी बीच दुल्हन मेकअप के लिए मंडी क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर निकली। इसके बाद वह गायब हो गई। परिजनों की ओर से पुलिस को इस मामले में सूचना दी गई है। किडनैपिंग की बात कही गई तो पुलिस एक्टिव हो गई।
आश्रम में मिली युवती
बुधवार को पुलिस ने दुल्हन को झांसी के पास एक आश्रम से बरामद कर लिया। दुल्हन के साथ उसकी महिला मित्र थी। सीओ मंडी रूपाली राओ के अनुसार पुलिस को दुल्हन के किडनैपिंग की सूचना मिली थी। पुलिस अब युवती को कोर्ट में पेश करेगी।
कहा कि दुल्हन को हार्ट अटैक की अफवाह किसने फैलाई, यह नहीं पता चल सका है।
शादी से पहले क्यों भागी दुल्हन?
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि दुल्हन शादी से पहले क्यों भागी। दुल्हन के भागने में किन लोगों का हाथ है। साथ ही अन्य पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है।
बता दें कि मंगलवार रात फेरे लगने से पहले दुल्हन के अचानक गायब होने के बाद खबर फैली थी कि उसे हार्ट अटैक पड़ा है और अस्पताल में मौत हो गई।
हालांकि, यह अफवाह निकली. पुलिस का कहना है कि दुल्हन गायब होने के पीछे के कारण पर तफ्तीश की जा रही है। घरवालों से भी पूछताछ की की गई है। दुल्हन का बयान दर्ज कराया जाएगा।