Public upset with corporation
सत्य खबर, पानीपत । सोमवार को बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार वे निगम में बढ़ते दलालों की तादाद को लेकर शहर के समाजसेवीयो के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शाह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पालिका बाजार नगर निगम कार्यालय के बाहर लोग इकट्ठे हुए और सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में शहर के समाजसेवी, व्यापारी वर्ग मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में नगर निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार वह रोजाना के बनते नए नए नियमों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।Public upset with corporation
धरना प्रदर्शन में समाजसेवी व कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ पूर्व पार्षदों ने भी अपने विचार रखे और नगर निगम के खिलाफ वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र (बुल्ले) शाह ने कहा कि आज शहर की जनता नगर निगम के चक्कर काट काट कर थक चुकी है और परेशान होकर नगर निगम के अधिकारियों को कोस रही है। उन्होंने कहा कि रोज-रोज के नए नियम नए नियमों से दलालों की चांदी हो रही है और जनता परेशान होकर रो रही है इनके ने नियमों से आम आदमी ना तो अपना मकान खरीद सकता है और ना ही ठीक प्रकार से व्यापार कर सकता है।
also check these news links:
कांग्रेस सरकार बनने पर पदक विजेता खिलाड़ियों को फिर मिलेगी उच्च पदों पर नियुक्ति- हुड्डा
मैं राजा नहीं जनता का सेवक हूं, प्रदेश के लोगों की सेवा करना ही ध्येय है – सीएम
गुरमीत राम रहीम को यूपी पुलिस ने दिया नोटिस, जानिए क्यों
ढाई सौ से अधिक बांग्लादेशियों ने ली भारत में शरण, जानिए क्यों
उन्होंने कहा कि आज के समय में पैसे देकर भी धक्के खाने पड़ रहे हैं तब भी काम मुश्किल से हो रहा है। नगर निगम में हुए सर्वे को कंपनी ने पानीपत शहर को ही 70% अवैध घोषित कर दिया। जिससे शहर के लोगों की रातों की नींद भी उड़ गई इसी को लेकर आज प्रदर्शन किया है और नगर निगम के अधिकारियों को 1 महीने का समय दिया है अगर इनके नियमों में बदलाव नहीं होगा शहर की जनता के काम नहीं हुए तो 1 महीने के बाद महायज्ञ किया जाएगा ताकि सोई हुई सरकार को जगाया जा सके।Public upset with corporation
कांग्रेस के युवा नेता विपुल शाह ने कहा कि आज शहर में जगह-जगह गोवंश घूम रहे हैं जिससे रोजाना लोग घायल हो गए हैं और पिछले दिनों शहर के नौजवान की भी जान जा चुकी है लेकिन निगम में बैठे नेताओं को इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता अगर फर्क पड़ता तो शहर में गो वंश सड़कों पर धक्के ना खा रहे होते। रात के समय शहर अंधेरी नगरी बन जाता है क्योंकि शहर में स्ट्रीट लाइटों का भी घोटाला चल रहा है। शहर की जनता को एनओसी के लिए भी धक्के खाने पड़ रहे हैं। जो सफाई का टेंडर कांग्रेस काल में लाखों में हुआ करता था और आज वह करोड़ों में पहुंच गया है फिर भी सफाई व्यवस्था शून्य है इन सभी मुद्दों को लेकर आज शहर के लोगों के साथ एक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया है अगर इस धरने प्रदर्शन से निगम के अधिकारी नहीं जागते तो एक महायज्ञ किया जाएगा।
Aluminium recovery technology Industrial aluminium recycling services Scrap metal transportation logistics
Metal waste repurposing technologies Ferrous material recycling environmental stewardship Scrap iron recovery center
Ferrous material record keeping, Iron reclaimer, Metal utilization