सत्य खबर, सोनीपत।The second toll plaza came in the headlines, now the second toll plaza came to Haryana
हरियाणा के सोनीपत में गांव झरोठी में बने टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। टोल की सभी लेन पर ग्रामीण जमे हुए हैं। वाहनों को यहां फ्री में बिना टोल दिए ही निकाला जा रहा है। कल यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष को रोके जाने के बाद टोल कर्मियों की धुनाई भी की गई थी। टोल कर्मियों की गुंडा गर्दी और आसपास के गांवों का टोल माफ करने की मांग पर कई गांवों के लोग यहां धरने पर हैं। भाजपा के जिला प्रधान तीर्थ राणा भी पहुंचे हैं।
टोल के आसपास के गांवों के वाहनों का टोल माफ करने की मांग का समर्थन करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि खरखौदा तक जाने में तेल तो 50 का लगता है, लेकिन टोल 300 रुपए का। ये ज्यादती है। आसपास के ग्रामीणों का टोल पहले भी माफ था और अब भी होना चाहिए। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस भी तैनात की गई है। इससे पहले ग्रामीणों ने सोमवार रत को भी 2 घंटे तक टोल फ्री रखा था। सोनीपत में झरोठी टोल प्लाजा का विवाद सोमवार को तब शुरू हुआ था जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा व अन्य नेताओं की गाड़ी को यहां रोक लिया गया था। विवाद में कुछ युवकों ने टोल कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा था। रात को फिर से इस टोल प्लाजा पर कुछ गाड़ियां रोकी गई तो भाजपा नेता तीर्थ राणा ग्रामीणों व पार्टी नेताओं को साथ लेकर टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए।
दहिया खाप के गांवों का टोल माफ हो
झरोठी टोल पर धरने पर बैठे ग्रामीणों और भाजपा अध्यक्ष तीर्थ राणा की मांग है कि टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो। दहिया खाप क़े सभी गांव के लोगों क़े टोल फ्री किया जाए। नये टोल ठेकेदारों पर ग्रामीणों ने गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। स्थानीय थाना पुलिस को भी टोल कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। आरोप है कि अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। टोल पर जुटे आसपास के गांवों के लोग
ग्रामीण व भाजपा नेता रात को भले ही टोल से हट गए हों, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ है। मंगलवार सुबह टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के सभी सरपंच ,ब्लॉक मेंबर और स्थानीय मौजिज लोग टोल पर आ डटे हैं। टोल को वाहनों के लिए फ्री कर दिया गया है। हालात को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट है। ग्रामीणों की यहां पंचायत होगी, जिसमें आगे का फैसला लिया जाएगा।
यहां से शुरू हुआ था झरोठी टोल विवाद
Also read : आज से यहां नहीं रही भारत के सबसे बड़े नोट 2 हजार की कोई औकात
जानकारी अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा व खरखौदा ब्लॉक समिति अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ सत्ते सोमवार शाम को खरखौदा की तरफ आ रहे थे। झरोठी में बने टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। उनसे टोल टैक्स मांगा गया तो दोनों ने वहां कर्मियों को अपना आई कार्ड दिखाया। लेकिन टोल कर्मियों ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया और निकलने नही दिया।