सत्य खबर/ प्रयागराज:
प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने चलती बस में कंडक्टर के गर्दन पर चापड़ से हमला कर मौके से फरार हो गया। घायल बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी तरफ घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एक भड़काऊ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में आरोपी युवक ने बताया कि उसने ऐसा क्यों किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने वीडियो में बताया घटना को अंजाम देने की वजह
आरोपी की पहचान लारेब हाशमी के रूप में हुई है जो कि इंजीनियरिंग का छात्र है। जानकारी के मुताबिक, बस कंडक्टर और ड्राइवर पर हमला करने के बाद आरोपी बस से उतरकर फरार हो गया। भागने के दौरान ही उसने घटना से संबंधित एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने बस कंडक्टर पर इस्लाम को गाली देने का आरोप लगाया। वीडियो में कई जगह वह गाली देते हुए नजर आ रहा है। इसके अलावा दुनियाभर के मुसलमानों से एकजुट होने की अपील भी कर रहा है।
https://twitter.com/shalabhmani/status/1728248885754359814?s=20
Also Read – आखिर एक सांप कैसे बन गया शहर का ‘मोस्ट वांटेड’?
बस में कंडक्टर से किराये को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि आरोपी इंजीनियरिंग छात्र प्रयागराज सिविल लाइंस से करछना जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस में सवार था। बस में कंडक्टर से किराये को लेकर उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपने पास रखे धारदार चॉपड़ से कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर हमला कर दिया। हमले में घायल कंडक्टर के गर्दन और हाथ पर चोट आ। इस हमले में बस में सवार अन्य लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भागने के क्रम में उसने अल्लाह हु अकबर और जमात अभी जिंदा है, का नारा भी लगाया।