सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
There is a possibility of rain in these districts of Haryana, know the condition of your district
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज सूबे में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट होगी। वहीं, रात को ज्यादा ठंड महसूस की जा सकती है।
इस बारिश से गेहूं और सरसों की बिजाई करने वाले किसानों को राहत मिलेगी, तापमान गिरने और ओस का फायदा फसलों को मिलेगा। साथ ही सुबह और शाम को कोहरा बढ़ने के आसार हैं।
14 से नीचे पहुंचा पंचकूला का पारा
हरियाणा में पंचकूला की रातें सबसे ज्यादा ठंडी हो रही हैं। यहां का न्यूनतम पारा 14 डिग्री से नीचे गिरकर 13.9 पर पहुंच गया है। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रिकार्ड किया, जो सामान्य से 1.6 गिरावट को दर्शाता है। सूबे के हिसार और सिरसा में अभी दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। हिसार का अधिकतम तापमान 35.4 और सिरसा का 34.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।
also read: पीएम मोदी ने मन की बात में कही यह बड़ी बातें
धान की कटाई हुई पूरी
इस समय धान की कटाई का काम लगभग पूरा हो गया है। अधिकांश जिलों में 90 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है। हालांकि इस बार बाढ़ आने के कारण पछेती धान की रोपाई हुई थी। यहीं कारण है कि इस क्षेत्र में धान की कटाई धीमी चली। हाल ही में हुई बारिश से भी धान की कटाई प्रभावित हुई थी, कुछ जिलों में तो खेतों में पानी तक भर गया था।
आगे कैसा रहेगा मौसम
राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने की संभावना है। रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। परंतु एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में भी हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
There is a possibility of rain in these districts of Haryana, know the condition of your district