ताजा समाचार

जजपा की रैली से भी इन पांच विधायकों ने बनाई दूरी

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन टूटने के बाद जजपा आज हिसार में नवसंकल्प रैली कर रही है। दोपहर 1 एक बजे तक पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रैली में पहुंचेंगे।

राजनीतिक गलियारों में इस रैली की खूब चर्चा है, क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर दुष्यंत चौटाला आगामी रणनीति का ऐलान कर सकते हैं।

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

इस बीच, हरियाणा की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट चल रहा है। जजपा ने व्हिप जारी कर विधायकों को गैरहाजिर रहने को कहा है। बावजूद इसके जोगीराम सिहाग, देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम और रामनिवास सुरजाखेड़ा विधानसभा पहुंच गए हैं। ईश्वर सिंह ने खुद की तबीयत खराब बताई है। इससे साफ है कि पांचों विधायकों ने रैली से किनारा कर लिया है।

5 विधायकों का रैली से किनारा
विधायक रामकुमार गौतम, रामनिवास सुरजाखेड़ा, जोगिराम सिहाग, ईश्वर सिंह और पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने रैली से किनारा कर लिया है। पांचों कल दिल्ली में हुई विधायक दल की मीटिंग में भी नहीं पहुंचे थे।

IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें
IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें

Back to top button