सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : Tiffin discussion in village Naurangpur
केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश की जनता ने मोदी सरकार पर जो विश्वास जताया था, बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कामकाज से उस भरोसे को सही साबित किया है। ये 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे हैं। इन नौ सालों में गरीब और देश की स्थिति मजबूत हुई। देश का दुनिया में मान बढ़ा है। मोदी सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है।
also read:400 लोगों के धर्मांतरण का आरोपी बद्दो गिरफ्तार
महाजनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को गुरुग्राम के गांव नौरंगपुर में टिफिन चर्चा के दौरान यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में अर्थव्यवस्था को टेक्नोलॉजी से जोड़ा और आज देश में एक डिजिटल क्रांति आई हुई है। देश का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर है और भारत सबसे तेजी से बढ़ती पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। भारत की विदेश नीति का परिणाम है कि आज भारत की ताकत का लोहा दुनिया के देश मान रहे हैं।
also read:मध्य प्रदेश चुनाव 2023 : राहुल की जगह प्रियंका फूकेंगी चुनावी बिगुल
केंद्रीय मंत्री यादव ने आगे कहा कि 12 करोड़ इज्जत घर बनाकर महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या को हल किया और उन्हें सम्मान देने का काम किया है। भाजपा ने कश्मीर से 370 को भी हटाया वही गुरुग्राम में जंगल सफारी का भी प्रोजेक्ट पाइपलाइन में चल रहा है, वहीं उन्होंने भाजपा सरकार का जमकर बखान किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता, मुकेश कुमार, नरेंद्र यादव, विनोद यादव, विक्रम यादव सहित हजारों की संख्या में भाजपा महिला पुरुष कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। Tiffin discussion in village Naurangpur