twin sisters married the same boy
सत्य खबर , नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सोलपुर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, ये कहानी दो जुड़वा बहनों की है, जिन्होंने एक ही लड़के से शादी की है। दोनों बहनें आईटी इंजीनियर हैं। वहीं, लड़का बिजनेसमैन है। इस शादी से दोनों के ही परिवार वालों को कोई आपत्ति नहीं है। धूमधाम से हुई इस शादी से दोनों पक्षों के लोग खुश नजर आए।twin sisters married the same boy
ऐसे शुरू हुई थी LOVE STORY रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का काम है। वहीं, पिंकी और रिंकी आईटी इंजीनियर हैं। कुछ दिनों पहले पिंकी और रिंकी के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए बहनों ने अतुल की कार का इस्तेमाल किया था।
दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का किया फैसला इसी दौरान अतुल, रिंकी और पिंकी के बीच बातें बढ़ गईं। उधर जुड़वां बहनों के पिता का निधन हो गया। दोनों अपनी मां के साथ रह रही थीं। अतुल का दानों बहनों के घर आना-जाना बढ़ गया और इसी बीच उन्होंने दोनों बहनों को अपनाने का फैसला ले लिया।twin sisters married the same boy
धूमधाम से हुई जुड़वा बहनों की शादी, वायरल हो रहा वीडियो बताया जा रहा है कि जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी मुंबई में ही काम करती हैं। दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया, क्योंकि वे बचपन से एक ही घर में एक साथ रह रही थीं। इसके बाद दोनों के घरवालों से बात हुई। बच्चों की खुशी के आगे वे भी इस शादी के लिए राजी हो गए। बीते शुक्रवार को शादी धूमधाम से हुई। इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aluminium recycling business model Aluminium stamping recycling Metal waste exchange