Ancient education is better than current system
सत्य खबर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज। रविवार को गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के बाद अब ऐसा समय आ गया है कि जब हम अपनी पुरानी विद्याओं को सामने लाएं और भूतकाल में जो भी कुछ आज तक हुआ है, जिस विधा या पद्ति को बढावा नहीं दिया गया, उसको अब ज्ञाता आगे ला रहे हैं।
मुख्यमंत्री रविवार को गुरूग्राम के सेक्टर-56 स्थित अशोक सिंहल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकि विश्वविद्यालय में द्वि -दिवसीय राष्ट्रीय वैदिक विज्ञान संगोष्ठी ‘गवेष्णा‘ के दूसरे दिन उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संचालक श्री पवन जिंदल, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, महेश भागचंद, हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डा. दिनेश शास्त्री सहित संस्कृत के कई विद्वान और वेदों के ज्ञाता उपस्थित थे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्षों पुरानी दुविधा अब तक चली आ रही है कि भारतवर्ष की आजादी से पहले हमारे वेद विज्ञान और वेद के ज्ञान को विदेशी ताकतों ने खण्डित करने और इनका विनाश करने का काम किया। वेद विषय पर हमने कई अहम कदम उठाएं हैं जिनमें यह शोध केंद्र स्थापित करने, वेद विश्वविद्यालय के लिए जमीन खरीदने, महर्षि वाल्मीकि के नाम पर कैथल में संस्कृत विश्वविद्यालय शुरू करना, माता मनसा देवी मंदिर परिसर में गुरूकुल शुरू करना, संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना आदि शामिल हैं। इनके माध्यम से हमारे वेदों और प्राचीन विद्याओं को आगे लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अशोक सिंहल ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने की दिशा में दिनेश चंद्र जी महान काम कर रहे हैं।Ancient education is better than current system
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि उनके जीवन की दिशा बदलने में स्वर्गीय श्री अशोक सिंहल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सिंहल सन् 1977 से लेकर 1981 तक हरियाणा के संघ के प्रांत प्रचारक थे, उसी समय सन् 1977 में मैं आपातकाल के कारण संघ का स्वयं सेवक बना था, आपातकाल नहीं लगता तो शायद संघ से नहीं जुड़ पाता। उस समय आपातकाल की पीड़ा या जिज्ञासावश बहुत से लोग संघ के नजदीक आए और संगठन को मजबूती मिली। श्री मनोहर लाल ने यह भी बताया कि संघ की शाखाओं में जाते हुए जब भी कभी उनके मन में प्रश्न खड़े होते थे तो उनका समाधान प्राप्त करने के लिए वे स्वर्गीय श्री अशोक सिंहल के पास चले जाते थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री अशोक सिंहल बहुत शिक्षित व्यक्ति थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन संघ में लगा दिया और उनका जीवन एक तपस्वी जैसा था।
Also check these links:
गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही है ₹6000, जानिए कैसे लें
तेलंगाना सरकार के किसानों को दिए चैक बाऊंस होने पर बोले धनखड़, भारत जोड़ो यात्रा पर किया कटाक्ष
चीन में अगर हुआ यह काम तो लग जाएंगे लाशों के ढेर, जानिए कैसे
कंपनी अपने इस कर्मचारी को बिना काम दे रही करोड़ों की सैलरी, जानिए क्यों
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गोष्ठी में भाषण देने की बजाय उनके मन में उठने वाले प्रश्न रखे, जिनका समाधान ढूंढने के लिए वहां मौजूद विद्वानों का आह्वान किया। उन्होने कहा कि हमारी वर्तमान शिक्षा पद्धति पश्चिमी शिक्षा पद्धति के हिसाब से आगे बढ रही है। यदि हम इसे बदलना चाहते हैं तो केवल अपनी पद्धति को श्रेष्ठ बताने से यह काम नहीं होगा बल्कि हमें आज की वर्तमान पद्धति के साथ एक-एक विषय की तुलना करनी होगी। तुलना करने अपनी पद्धति की विशेषता बतानी पडे़गी और उसके बाद कौन सी पद्धति जनता के लिए उपयोगी है, यह सिद्ध करना पडे़गा।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जन सामान्य को हिंदु काल गणना और वैदिक काल गणना आनी ही चाहिए। इस पर भी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गोष्ठी में उपस्थित ज्ञाताओं के सामने प्रश्न खड़े किए और कहा कि हिंदुकाल गणना में तिथियां दो प्रकार की हैं-एक सौर तिथि तथा दूसरी चंद्रमा तिथि। इसमें भी शूक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष होते हैं जो चंद्र काल गणना के हिसाब से चलते हैं। उन्होंने कहा कि सक्रांति सौर काल गणना के हिसाब से चलती है। सक्रांति प्रथमा को होती है। मकर सक्रांति को हमारा माघ महीना शुरू होता है लेकिन वह सौर काल गणना का होता है। उसका चंद्रकाल गणना से कोई संबंध नहीं होता। हमारे सभी त्यौहार अमावस्य या पूर्णिमा, कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष के हिसाब से होते हैं लेकिन मकर सक्रांति सौर गणना के हिसाब से होती है और अंग्रेजी महीनों की तिथियां भी सौर गणना के हिसाब से ही चलती हैं। इसके अलावा, उत्तर भारत में कृष्ण पक्ष पहले आता है जबकि दक्षिण भारत में शुक्ल पक्ष पहले आएगा तथा उत्तर भारत और दक्षिण भारत में महीना शुरू होने में 15 दिन का अंतर रहता है। ऐसे में देश कौन सी गणना को अपनाए, यह प्रश्न खड़ा होता हैं।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संस्कृत को कम्प्यूटर की भाषा कहा जाता है परंतु यह कैसे संभव है, इसे भी दर्शाना जरूरी है। टैक्नोलॉजी को संस्कृत से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार एलोपैथी और आयुर्वेद में संघर्ष चल रहा है। दोनों स्वयं को एक-दूसरे से उत्तम बताते हैं। आयुर्वेद जहां हमें स्वस्थ रहने की दिशा देता है वहीं एलोपैथी तुरंत ईलाज या राहत पहुंचाती है। अभी भी शैल्य चिकित्सा एलोपैथी में है, आयुर्वेेदिक प्रणाली में नही है। ऐसे में एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद को आगे बढाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम ‘भी वादी’ हैं, ‘ही वादी’ नहीं अर्थात् हम मानते हैं कि आप भी सही है और हम भी सही हैं। यह नहीं मानते कि हम ही सही हैं।Ancient education is better than current system
इससे पहले मुख्यमंत्री ने संस्थान द्वारा तैयार की गई ‘श्रुति प्रभा’ नामक पत्रिका का विमोचन किया जिसमें वैज्ञानिको के आठ शोध निबंध हैं। कार्यक्रम को विश्व हिंदु परिषद के सरंक्षक दिनेश चंद्र ने संबोधित करते हुए कहा कि वेद अपने आप में संपूर्ण हैं, समग्र हैं और इनमें अखिल निखिल ब्रह्माण्ड का वर्णन है। वेद सार्वभूमिक, सार्वकालिक व सार्वग्रही हैं। उन्हांेने कहा कि महर्षि पतंजलि ने भी लिखा है कि वेद की 1311 शाखाएं थी जिनमें से आज केवल 8 या 9 शाखाएं ही बची हैं। उन्होंने बताया कि पवित्र ग्रंथ गीता के चौथे अध्याय में भी वेद की इन शाखाआंे का उल्लेख है। दिनेश चंद्र जी ने सभी का आह्वान किया कि वे वेद के प्रति अपना मन बनाएं और इनका अध्ययन करें।
Aluminium scrap eco-consciousness Aluminium scrap data management Metal scrap buyers