सत्य खबर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:
Two crucial BJP meetings to be held tomorrow भारतीय जनता पार्टी की दो महत्वपूर्ण बैठकें बुधवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में होगी। पहली बैठक दोपहर 1 बजे होगी जिसमें ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेब कांबोज, कोषाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे। दूसरी बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में दो बजे होगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह, रविदास जयंती के संयोजक डा. बनवारी लाल, सह संयोजक विधायक सत्यप्रकाश जरावता व कोर्डिनेटर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक में 3 फरवरी को मनाई जाने वाली रविदास जयंती के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने संत रविदास जयंती को राज्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। गुरुग्राम में संत रविदास जयंती का कार्यक्रम 3 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बैठक में तय की जाएगी। बुधवार को होने वाली इस बैठक में गुरुगाम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी और भिवानी के विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, पूर्व प्रत्याशी सहित एससी मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
also read:
गुरुग्राम पुलिस ने दम्पति को 70 किलो गांजे सहित किया गिरफ्तार जानिए पूरी खबर
मेयर चुनाव को लेकर सदन में हुआ भारी हंगामा, आपस में भिड़े AAP और BJP के पार्षद, पुलिस ने किया बीच-बचाव
ओबीसी मोर्चा की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए श्री सैनी ने बताया कि 29 और 30 जनवरी को गुरुकमल में ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होना है। कार्यशाला की व्यवस्था व तैयारियों को लेकर बुधवार को एक बजे बैठक होगी। बैठक में जिला व प्रदेश के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। Two crucial BJP meetings to be held tomorrow
Aluminium recycling valuation Scrap aluminium purification Scrap metal collection