सत्यखबर, चंडीगढ़।
Demand to increase sugarcane prices पूरे प्रदेश में किसानों ने गन्ने के दाम बढ़ाने को लेकर मिलों पर ताला लगा दिया है। आम आदमी पार्टी किसानों की गन्ने का मूल्य 450 रूपए क्विंटल करने का समर्थन करती है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बीजेपी सरकार ने हमेशा से ही किसानों के साथ ज्यादती की है।
उन्होंने कहा कि पहले तीन काले कानून लाकर किसानों के हकों के साथ खिलवाड़ की कोशिश की। फिर, दबाव में केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। अब पूरे प्रदेश के किसान गन्ने के मूल्य बढ़ाने को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला के खड़ी है। किसानों की हर मांग का समर्थन करेंगे।
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि खट्टर सरकार को पंजाब की भगवंत मान सरकार से सबक लेने की जरूरत है। वहां भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों की मांगों पर गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की है। वहीं हरियाणा के किसान आंदोलनरत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 90 प्रतिशत सरसों की फसल ज्यादा ठंड और पाले की वजह से नष्ट हो गई है। सरकार को पूरे प्रदेश में नुकसान की गिरदावरी करवा कर किसानों को सहायता राशि देनी चाहिए। पाला पड़ने से हिसार की तरफ किसानों की सरसों व चने की फसल में ज्यादा नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
also read:
गुरुग्राम पुलिस ने दम्पति को 70 किलो गांजे सहित किया गिरफ्तार जानिए पूरी खबर
दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के तेज झटके, जोशीमठ में भी हिली धरती, जानें इस दौरान कहां क्या हुआ?
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा के कहा की अक्टूबर में हुई बेमौसमी बारिश से प्रदेश में फसलें खराब हो गई थी। सरकार ने इसकी विशेष गिरदावरी कराई थी। अभी तक सरकार ने किसानों को पिछली गिरदावरी की राशि भी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार अब सरसों और चने की फसल को हुए नुकसान की भी विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को सहायता राशि दे। Demand to increase sugarcane prices
Aluminum recycling operations Aluminum scrap inventory Metal waste packaging