vegetable is very beneficial in winter
सत्य खबर , नई दिल्ली। सर्दियों का यह मौसम कई प्रकार के मौसमी खाद्य पदार्थों के लिए जाना जाता है। मौसमी फल-सब्जियों को अध्ययनों में सेहत के लिए विशेष लाभकारी पाया गया है। मटर इस मौसम में मिलने वाली ऐसी ही बेहद फायदेमंद सब्जी है, जिसे अध्ययनों में कई प्रकार से फायदेमंद पाया है। हृदय को स्वस्थ रखने के साथ पाचन को ठीक रखने में मटर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि मटर में कई प्रकार के विटामिन्स-खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुरता होती है, जो इसे शरीर के लिए विशेष लाभकारी बनाती है। इससे शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन और फाइबर की भी आसानी से प्राप्ति की जा सकती है।vegetable is very beneficial in winter
शोधकर्ताओं ने पाया कि मटर में पॉलीफेनोल, एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कैंसर रोधी और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा मटर में प्लांट बेस्ड प्रोटीन भी पाया जाता है जो शरीर के संपूर्ण विकास को बढ़ावा देता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं मटर का सेवन कई बीमारियों के विकास को रोकने में भी मददगार है, आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में लाभकारी
अध्ययनकर्ताओं की टीम ने पाया कि हरी मटर का सेवन करना डायबिटीज की समस्या को कम करने में लाभकारी हो सकता है। ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में इसके लाभ हो सकते हैं। मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभकारी बनाता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हरी मटर के सेवन की आदत शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक है।
Also check these links:
12 दिसंबर का राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगा रूठे हुओं का साथ
शादी के 2 दिन बाद दूल्हा पहुंचा थाने, जानिए क्यों
पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने बताया,गांव में होंगे क्या-क्या काम
पाचन के लिए मटर के फायदे
शोध के मुताबिक हरी मटर में फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है, जो इसे पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाती है। फाइबर आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में सहायक है और इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। आंतों में सूजन, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसी पेट की समस्याओं में मटर के सेवन से लाभ मिल सकता है। हालांकि अधिक मात्रा में इसका सेवन कब्ज का कारण बन सकता है।
हृदय के लिए फायदेमंद है मटर
अध्ययन के मुताबिक हरी मटर को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर आहार माना जाता है, इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्वों की मात्रा होती है जो हृदय को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद हो सकती है। इन पोषक तत्वों से भरपूर आहार उच्च रक्तचाप को रोकने में लाभकारी माने जाते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए स्वस्थ आहार का चयन करना आवश्यक माना जाता है।vegetable is very beneficial in winter
मटर के कैंसर रोधीगुण
हरी मटर के सेवन से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। मटर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है जो शरीर से सूजन को कम करने और फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को बचाने के लिए जरूरी है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हरी मटर में सैपोनिन होते हैं, पौधे के ये यौगिक कैंसर रोधी प्रभावों के लिए जाने जाते हैं। सैपोनिन कैंसर कोशिकाओं को रोकने और ट्यूमर के विकास को रोकने में भी लाभकारी है।
नोट
यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
Aluminium recycling carbon footprint Scrap aluminum yard Metal reuse and reclamation