CGST अधिकारियों पर व्यापारियों को तंग करने का आरोप
व्यापारियों ने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर दिया धरना
एक व्यापारी को मुर्गा बनाने के आरोप
कहा– इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
सत्य खबर हिसार
हिसार में सीजीएसटी अधिकारियों पर व्यापारियों को तंग करने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर धरना दिया….इस सांकेतिक धरने के माध्यम से व्यापरियों ने साफ किया कि अगर अधिकारी व्यापारियों को तंग करना नहीं छोड़ेंगे तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करेंगे….
देखिए वीडियो न्यूज़
व्यापारी कमल किशोर ने बताया कि जीएसटी कार्यालय में अधिकारियों ने एक व्यापारी को बिना किसी बात के तंग किया। व्यापारी को मुर्गा बनाया गया। कार्यालय का समय पूरा होने के बावजूद व्यापारी को बैठाये रखा गया। इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
इस मौके पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि सरकारी अधिकारी सिर्फ सरकार का नहीं बल्कि जनता का नौकर होता है। ऐसे अधिकारी जनता के साथ गलत व्यवहार करेंगे तो ये बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके लिए हरियाणा बंद करना पड़ा तो वो भी किया जायेगा।
बता दें कि 9 जुलाई को सीजीएसटी कार्यालय के अधिकारियों पर एक स्क्रैप व्यापारी ने दो घंटे घुटनों के बदल बैठाये रखने और धमकी देने के आरोप लगाये थे। इस मामले में सीजीएसटी अधिकारियों ने व्यापारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाये थे…
Aluminum lithographic scrap Aluminum waste disposal Eco-conscious metal recycling
Aluminium scrap arbitration Aluminium recycling global impact Metal scrap industry expertise