सत्य खबर,रोहतक
जयहिंद सेने के प्रमुख नवीन जयहिंद ने नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण रद्द किए जाने को लेकर शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया है।also read: हार के डर से निगम चुनाव कराने से बच रही है भाजपा सरकार 9 सालों में नर्क बना दिया : दीपेन्द्र हुड्डा
जब दूसरे राज्यों में हरियाणा के भर्ती नहीं हो सकते तो प्रदेश में बाहरी लोगों की भर्ती क्यों की जा रहा है।
हरियाणा में तो सरकार सरकारी नौकरियों में भी बाहरी लोगों को भर्ती कर रही है।
जयहिंद ने कहा कि इससे पहले भी पीजीआई भर्ती में बाहरी लोगों के नौकरी दिए जाने को लेकर विरोध किया था जिसे लेकर उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अगर एक बार फिर प्रदेश के बेरोजगारों की आवाज उठाने के लिए उन्हें जेल जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
इस पूरे मामले में सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और मजबूती से कोर्ट में प्रदेश के बेरोजगारों का पक्ष रखना चाहिए।