ताजा समाचार

हरियाणा में मौसम हुआ सर्द, जानिए अपने जिले का हाल

सत्य खबर चंडीगढ़ ।Weather becomes cold in Haryana, know the condition of your district

हरियाणा में आज दूसरे दिन भी रात को कड़ाके की ठंड पड़ी। रात को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। इससे पहले रविवार रात को बालसमंद हिसार में पारा 5.6 डिग्री रहा था। हिसार में आज तापमान 5.9 डिग्री और बालसमंद में 0.4 डिग्री के मामूली इजाफे के साथ पारा 6 डिग्री रहा।

 

IMD चंडीगढ़ का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। साथ ही प्रदेश में हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। दूसरी तरफ चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ का कहना है कि एक कम प्रभाव वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 दिसंबर रात से फिर से प्रदेश में आंशिक बादलवाई व मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

Also read: सुखदेव गोगामेड़ी की शोक सभा से लौटते हुए हिमाचल के दो युवकों की हरियाणा में गई जान

Manish Sisodia का PM मोदी से तीखा सवाल—आखिर क्यों हुआ पाकिस्तान से अचानक संघर्षविराम?
Manish Sisodia का PM मोदी से तीखा सवाल—आखिर क्यों हुआ पाकिस्तान से अचानक संघर्षविराम?

हरियाणा में 24 घंटे के दौरान नारनौल में जहां तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आयी है। वहीं सिरसा में रात का पारा 2.1 डिग्री तक बढ़ा है। सिरसा ही राज्य में एक मात्र ऐसा स्थान रहा, जहां पर रात का तापमान 10 डिग्री बना हुआ है। इसके अलावा भिवानी (9.3 डिग्री) को छोड़ दें तो शेष सभी जिलों में पारा 8 डिग्री या इससे नीचे दर्ज हुआ है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़ा है।

 

हिसार में पारा नॉर्मल से नीचे

 

हिसार एक ऐसा जिला है, जहां रात का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे चल रहा है। हिसार का तापमान बीती रात जहां 5.9 डिग्री रहा, वहीं हिसार के बालसमंद का तापमान 6 डिग्री रहा। कल बालसमंद में रात 5.6 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही थी। आज महेंद्रगढ़ में भी इसके आसपास 5.7 डिग्री रहा। यह प्रदेश में सबसे कम रहा है। करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से -0.2 डिग्री कम रहा।

 

IPL 2025 new schedule: नए शेड्यूल ने बदला खेल का नक्शा! फाइनल की तारीख ने बढ़ाई धड़कनें
IPL 2025 new schedule: नए शेड्यूल ने बदला खेल का नक्शा! फाइनल की तारीख ने बढ़ाई धड़कनें

सोनीपत में भी गिरा तापमान

 

सोनीपत भी अन्य जिलों की तरह ठंड झेल रहा है। बीती रात का तापमान यहां 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। पिछली रात की तुलना में यहां पारा -0.6 डिग्री कम हुआ है। ठंडी हवा के झोंके भी यहां ठंड बढ़ा रहे हैं। हालांकि सोनीपत का तापमान फिलहाल समान्य के आसपास है।

Back to top button