ताजा समाचार

मौसम अपडेट: इस दिन इस जिले में कम हो सकते हैं सूर्य देव के तेवर

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।

हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 3 जिलों सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हीट वेव का रेड अलर्ट, 11 जिलों में ऑरेज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रेड-ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलेगी।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और झज्जर शामिल हैं। वहीं, येलो अलर्ट वाले जिलों में कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं।

हरियाणा में अगले 3 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। लोगों को अभी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

इसके साथ पंजाब और चंडीगढ़ में भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

हरियाणा में अगले तीन दिन गर्मी से कोई राहत मिलते नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने वोटिंग के दिन 25 मई को प्रदेश के 16 जिलों में रेड अलर्ट और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 मई को भी ऐसे ही हालात रहेंगे। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेंगी।

गर्मी के रेड अलर्ट के बीच 25 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है। नौतपा के दौरान लगातार 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह हर साल आता है। इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। हरियाणा के हांसी में 22 मई को डिहाइड्रेशन से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला भी सामने आया था।

Back to top button