सत्य खबर, चंडीगढ़ ।Weather Update: Today it will rain here in Haryana
हरियाणा में फिर मानसून एक्टिव है। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने आज 9 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर और पंचकूला जिलों के लिए वॉर्निंग दी गई है। वैसे भी अगस्त में काफी कम बारिश हुई हैं। 7 दिनों की बारिश का आंकड़ा देखें तो सामान्य 72% कम बारिश हुई है।
वहीं मानसून सीजन की बात करें तो जून, जुलाई और अगस्त में अब तक 18% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।
इन जिलों में बारिश के आसार
जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल शामिल हैं। वहीं दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सिर्फ दो जिले सोनीपत, पानीपत और राज्य के पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के जिले जींद में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 50 MM तक बारिश होने के आसार हैं।
हवाओं में बदलाव से बने बारिश के आसार
हरियाणा के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव होने के आसार बने हैं। पश्चिम से पूर्व की ओर हवा चलने से 22 अगस्त तक कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Also Read:नारायणगढ़ : नारायणगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तीज के पर्व पर कार्यक्रम आयोजित