हरियाणा की बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट की पहलवान जोड़ी दोनों के घर शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को चरखी दादरी के गांव बलाली में दंगल गर्ल संगीता फोगाट बान बैठी, वहीं बजरंग के घर भी यह रस्म बड़े धूमधाम से बनाई गई। शादी की तारीख 25 नवंबर तय हुई है एवं विवाह समारोह बेहद सादा होगा।
बता दें कि मूल रूप से झज्जर जिले के गांव खूड्डन के और इन दिनों सोनीपत में रह रहे पहलवान बजरंग पूनिया चरखी दादरी के गांव बलाली की संगीता काफी समय से एक-दूसरे से परिचित हैं। दोनों ने अपने दिल की बात परिजनों तक पहुंचाई, जिसके बाद परिजनों ने मिलकर उनके रिश्ते को सुखद परिणाम तक पहुंचाया। पिछले साल दोनों की शादी तय हुई थी। रोके की रस्में बजरंग के घर में निभाई गई थीं।
शगुन में सिर्फ 1 रुपया लेंगे बजरंग
पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट अपनी शादी को सभी के लिए मिसाल बनाएंगे। इसके लिए दोनों ने मिलकर एक बड़ा फैसला लिया है। उनके इस निर्णय में परिजन भी साथ हैं। परिजनों के मुताबिक बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट सिर्फ एक रुपए में शादी करेंगे और वह दहेज के सख्त खिलाफ हैं, इसीलिए उन्होंने दहेज न लेने की बात कही है। वहीं शादी में सात नहीं आठ फेरे लिए जाएंगे। 8वां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम का होगा।
Scrap metal export-import regulations for aluminum Advanced aluminium scrap management Metal reclamation depot
онлайн клиника купить медицинскую справку задним числом официально Москва сделать мед справку задним числом